राजनीति
महिला कांग्रेस ने की मंत्री विजय शाह के इस्तीफे की मांग
बड़बोले मंत्री विजय शाह के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया

उज्जैन। शहर महिला कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया ठाकुर के नेतृत्व में बड़बोले मंत्री विजय शाह के इस्तीफे की मांग की गई।
सोनिया ठाकुर ने कहा कि देश की महिला सैनिक अधिकारी के खिलाफ अशोभनीय टिप्पणी करने वाले मंत्री विजय शाह को तुरंत बर्खास्त कर देना चाहिए। इस अवसर पर शहर कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश भाटी, संगठन मंत्री अजय राठौर, वरिष्ठ पार्षद माया त्रिवेदी, पार्षद सपना सांखला, पार्षद प्रेमलता रामी, स्वाति सिंह, कल्पना कुंभारे, मल्लिका अली, ऊषा मालवीय, मदीना अली, पुष्पा ललावत सहीत अन्य महिला नेत्री ने नारेबाजी कर प्रदर्शन किया।