बिलासपुर छत्तीसगढ़ में जूनियर इंडिया बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप में थिरकेंगी मांसपेशियां
शैलेंद्र व्यास स्वामी मुस्कुराके एवं जितेन्द्र सिंह कुशवाह निर्णायक के रूप में आमंत्रित

उज्जैन। इंडियन बॉडी बिल्डर्स फेडरेशन मुंबई के तत्वावधान में छत्तीसगढ़ प्रदेश बॉडीबिल्डिंग संगठन द्वारा 15वीं जूनियर मेंस, मास्टर्स, दिव्यांग बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप का आयोजन 29 से 30 मार्च तक रेलवे क्लब न्यू ऑडिटोरियम बिलासपुर में किया जा रहा है।
राज्य शरीर सौष्ठव संस्था मध्य प्रदेश मुख्यालय उज्जैन के चेयर मेन प्रेम सिंह यादव एवं महासचिव अतिन तिवारी ने बताया कि राष्ट्रीय चैंपियनशिप में मध्य प्रदेश का 5 सदस्य दल सहभागिता करेगा। राष्ट्रीय स्पर्धा में शैलेंद्र व्यास स्वामी मुस्कुराके एवं पूर्व मिस्टर इंडिया सिविल सर्विसेज जितेन्द्र सिंह कुशवाह को निर्णायक के रूप में आमंत्रित किया गया है। मध्य प्रदेश के दल में कृष्णा मोटवानी, राजीव साहू, उमाकांत मालवीय, विष्णु कुमार, आनंद मिंज चयनित किए गए हैं।