खेलों इंडिया यूथ गेम्स-2025 में उज्जैन से बास्केटबॉल में ज्योति शर्मा टीम की मैनेजर नियुक्त
इशिका मंगरोले, वैष्णवी गुप्ता व सानिया प्रधान म.प्र. टीम में चयनित

उज्जैन। पटना (बिहार) में आयोजित की जा रही भारत सरकार की खेलों के लिए महत्वपूर्ण योजना “खेलों इंडिया यूथ गेम्स-2025 के लिए म.प्र. की बास्केटबॉल की बालक व बालिकाओं की टीमों ने क्वालीफ़ाई किया है।
उज्जैन कारपोरेशन एरिया बास्केटबॉल एसोसिएशन की सचिव ऋतु शर्मा ने बताया कि म.प्र. बालिका वर्ग की टीम की मैनेजर ज्योति शर्मा को नियुक्त किया गया है, जो म. प्र. की प्रथम महिला एन.आई.एस. कोच बास्केटबॉल है। साथ ही उज्जैन की महिला खिलाड़ीयों ने भी उज्जैन शहर को गौरवान्वित करते हुए म.प्र. टीम में अपनी जगह बनाई है। राष्ट्रीय खिलाड़ी इशिका मंगरोले, वैष्णवी गुप्ता व सानिया प्रधान चयनित हुई है। जो 10 मई से 15 मई 2025 तक खेलों इंडिया यूथ गेम्स में म.प्र.टीम का प्रतिनिधित्व करेगी। उज्जैन शहर की इस उपलब्धि पर उज्जैन के पूर्व राष्ट्रीय खिलाड़ी एवं कोच प्रगति जैन, मनीषा पंवार, शैलेन्द्र टायटस, मनीष धनोरिया, विनोद पाँचाल, प्रियंका संत, समीक्षा भदोरिया आदि द्वारा उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त कर शुभकामनाएँ दी गई है।



