समाज संसार

एडव्होकेट संजय नाहर बने म.प्र. नाहर परिवार संघ के अध्यक्ष

नाहर गौत्रीय जैन परिवारो का हुआ पारिवारिक मिलन, पदाधिकारीयो का शपथ विधि समारोह हुआ

उज्जैन। बड़नगर रोड स्थित अभ्युदयपुरम जैन तीर्थ पर देश के नाहर गौत्रीय जैन परिवारो का पारिवारिक मिलन व पदाधिकारीयो का शपथ विधि कार्यक्रम नाहर भवानी माता ट्रस्ट नागोर के अध्यक्ष डायमण्ड रत्न राजेश नाहर पूणे के मुख्य अतिथ्यि में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम की शुरूवात अभ्युदयतीर्थ धाम प्रेरक मालव मार्तण्ड प. पू. आचार्य डॉ. श्री मुक्तिसागरजी म. सा. से आशीर्वाद प्राप्त कर व उनकी मांगलिक श्रवण कर हुई तथा अभ्युदय पार्श्वनाथ दादा के दर्शन कर शोभा यात्रा प्रारंभ हुई, जिसमे पुरूष श्वेत वस्त्र में व महिलाएं केसरिया परिधान में चल रही थी। तत्पश्चात ध्वजारोहण संस्थापक अध्यक्ष बाबूलाल नाहर जावरा, राजेश नाहर, महेन्द्र नाहर, संजय नाहर द्वारा किया गया। मंचीय कार्यक्रम का प्रारंभ माँ भवानी के चित्र पर माल्यापर्ण व दीप प्रज्जवलन कर किया गया। दीप प्रज्जवलन विशिष्ट अतिथि डॉ. गोविन्द गंधे निदेशक कालिदास संस्कृत अकादमी अजय नाहर चेन्नई, संगीता नाहर उज्जैन, सुशीला नाहर धमतरी द्वारा किया गया। नवकार मंत्र की प्रस्तुति नीलम नाहर, लक्की नाहर, गरिमा नाहर ने दी। अतिथी स्वागत वीरेन्द्र नाहर इंदौर, अनिल नाहर, विकास नाहर, सुनील नाहर द्वारा किया। कार्यक्रम का संचालन अंतराष्ट्रीय कवि दिनेश दिग्गज ने करते हुऐ एडव्होकेट संजय नाहर नवनियुक्त अध्यक्ष म.प्र. का जीवन परिचय प्रस्तुत किया तथा शपथ मुख्य अतिथी राजेश नाहर पूणे द्वारा कराई गई। संजय नाहर ने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में नाहर कुलदेवी भवानी माता का मंदिर उज्जैन में बनवाने का संकल्प व्यक्त किया व नागोर में माताजी के मूलस्थान यात्रा करवाने की भी भावना व्यक्त की। इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री राजेश नाहर पूणे व उनकी पूरी टीम की भी शपथ हुई, उन्होंने नागौर में माताजी मंदिर परिसर में धर्मशाला निर्माण का संकल्प व्यक्त किया। पल्लव नाहर इंदौर ने युवाओ को जोडने हेतु व्यापक अभियान बलाने कि आवश्यकता बताई। फार्मेसी कोसिल के पूर्व अध्यक्ष ओम जैन ने भी म.प्र. नाहर परिवार संघ के संबंध में अपने विचार व्यक्त किये। कार्यक्रम के द्वितीय सत्र में खुला मंच का कार्यक्रम हुआ, जिसमें सभी ने अपने 2 विचार व्यक्त किये। कार्यक्रम संयोजक अंकुर नाहर, अनिल नाहर, पराग नाहर, प्रदीप नाहर रहे। भोजन व्यवस्था प्रभारी अरविन्द नाहर नागदा ने आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में मध्यप्रदेश, राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र, तमिलनाडू, जम्मू कश्मीर, छत्तीसगढ़ आदि प्रांतो से नाहर परिवार के सदस्य पधारे। इस अवसर पर श्रीराम तिवारी सांस्कृतिक सचिव मुख्यमंत्री मप्र, अर्पण भारद्वाज कुलपति विक्रम विश्वविद्यालय, राजेशसिंह कुशवाह सदस्य विक्रम वि०वि० कार्यपरिषद, मयुर शाह ने नव-नियुक्त अध्यक्ष संजय नाहर के सफल कार्यकाल हेतु शुभकामनाऐ दी तथा जैन समाज के श्री जैन श्वेताम्बर मूर्तिपूजक तपागच्छ श्री संघ फ्रीगंज, श्री अभ्युदयपूरम तीर्थ ट्रस्ट, श्री अवंतिपार्श्वनाथ ट्रस्ट, हासामपुरा ट्रस्ट, आदि ट्रस्टो के ट्रस्टीगण अशोक कोठारी, सुभाष दुग्गड, संजय संघवी, ब्रजेश विधिकारक, सुरेश जैन, प्रकाशचन्द्र फागनिया, प्रमोद जैन एडव्होकेट, सौरभजैन, मुकेश जैन, कुशल कोठारी, दिलीप दुग्गड़ आदि उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button

Adblock Detected

प्रिय उपयोगकर्ता,

ऐसा लगता है कि आपने AdBlock या कोई अन्य विज्ञापन अवरोधक सक्षम किया हुआ है। हमारी वेबसाइट को सुचारू रूप से संचालित करने और आपको निःशुल्क समाचार प्रदान करने के लिए विज्ञापनों की आवश्यकता होती है।

कृपया हमारी वेबसाइट को Whitelist करें या AdBlock को निष्क्रिय करें ताकि आप बिना किसी रुकावट के नवीनतम समाचार पढ़ सकें।

आपका सहयोग हमारे लिए महत्वपूर्ण है! 🙏

धन्यवाद,
Kanak Times