कमिश्नर कार्यालय, जिला कोषालय, तहसील कार्यालय में चलाया संपर्क अभियान
मध्यप्रदेश राज्य कर्मचारी संघ जिला शाखा के संभाग प्रदेश के सभी पदाधिकारियों एवं भारतीय मजदूर संघ ने किया संपर्क
उज्जैन। भारतीय मजदूर संघ के आवाहन पर 1 से 15 दिसंबर तक चलाये जा रहे वृहद श्रमिक संपर्क अभियान के अंतर्गत 11 दिसंबर बुधवार को मध्यप्रदेश राज्य कर्मचारी संघ जिला शाखा के संभाग प्रदेश के सभी पदाधिकारियों एवं भारतीय मजदूर संघ के द्वारा संपर्क अभियान चलाया गया।
मध्यप्रदेश राज्य कर्मचारी संघए जिला सहसचिव मआर मंसूरी ने बताया कि 1 से 15 दिसंबर तक चलाए जा रहे संपर्क अभियान अंतर्गत 11 दिसंबर को कमिश्नर कार्यालय एवं जिला कोषालय उज्जैन तहसील कार्यालय, उज्जैन ग्रामीण तहसील सभी में संपर्क किया गया। इस दौरान मनोहर गिरी प्रदेश संगठन मंत्री, मांगीलाल पाटीदार जिला सहसंयोजक, रामसिंह बनिहार संभागीय सचिव, चंद्रकांत फटाले संभागीय उपाध्यक्ष, एमआर मंसूरी जिला सहसचिव, शैलेंद्र सिंह ठाकुर, विनोद श्रीवास्तव पीएचई विभागीय समिति, पूरालाल शर्मा, हरीश चौहान, सुनील दिवाकर, वीरेंद्र भाटिया, त्रिलोक सिंह बेनल आदि मौजूद रहे।