धर्म-अध्यात्म

अभ्युदयनगर में बनेगा वासुपूज्यस्वामी भगवान का भव्य जिनालय

पूर्णतया जैन समाज की नूतन कॉलोनी अभ्युदयनगर नाम से विकसित होने जा रही है

उज्जैन। मक्सी रोड़ पर विकसित होने वाले अभ्युदयनगर में वासुपूज्यस्वामी भगवान के भव्य जिनालय का भूमि पूजन 13 दिसंबर को होगा।
मालव मार्तंड डॉ. आ. श्री मुक्तिसागरसूरीश्वरजी महाराज की प्रेरणा, निश्रा और मार्गदर्शन में उज्जैन मक्सी रोड़ पर ग्राम करोंदिया में डीपीएस स्कूल के पास, सांची दुग्ध संघ के पीछे करीब 10 एकड़ के विशाल भू खण्ड पर पूर्णतया जैन समाज की नूतन कॉलोनी अभ्युदयनगर नाम से विकसित होने जा रही है। जहां श्री वासुपूज्यस्वामी भगवान के भव्य जिनालय का भूमि पूजन 13 दिसम्बर शुक्रवार को प्रातः 10 बजे होगा। पूजन विधान अभ्युदयपुरम के ट्रस्टी ब्रजेशभाई सम्पन्न करवाएंगे और संगीतकार यश म्यूजिकल ग्रुप होगा। भूमिपूजन के पश्चात स्वामिवात्सल भी रखा गया है। इन्दौर का साथी ग्रुप यह कॉलोनी डेवलप कर रहा हैं। साथी ग्रुप के आलोकजी ने समग्र जैन समाज से कार्यक्रम में पधारने की अपील की है।

Related Articles

Back to top button