डॉक्टर के गलत इलाज की शिकार हुई मासूम ने मुख्यमंत्री के समक्ष लगाई न्याय की गुहार
मुख्यमंत्री को जन्मदिन की शुभकामनाएं देकर दोषी डॉक्टर पर कार्यवाही की मांग

उज्जैन। डॉक्टर के गलत इलाज की शिकार हुई मासूम बेटी अर्पिता ने मुख्यमंत्री को जन्मदिन की शुभकामनाएं देकर आरोपी डॉक्टर आलोक सोनी पर कार्रवाही की मांग की।
बेटी अर्पिता के परिवारजन एवं ग्रामीणजनों ने मुख्यमंत्री से कहा आखिर दोषी डॉक्टर पर कार्यवाही कब होगी। मुख्यमंत्री ने मामले को संज्ञान में लेकर जल्द डॉक्टर पर कार्रवाही का आश्वासन दिया। परिजनों ने कहा आपके गृह क्षेत्र उज्जैन में 2 सालों से मासूम बेटी भटक रही है। आखिर डॉक्टर को किसका संरक्षण मिल रहा है। ग्रामीणजनों ने डॉक्टर को संरक्षण देने वाले महेश मरमट सिविल सर्जन एव सव्यसांची तिवारी पर भी कार्रवाही की मांग की। जिन्होंने रिश्वत लेकर प्रतिवेदन में छेड़छाड़ की। मुख्यमंत्री से मांग की कि आरोपी डॉ. आलोक सोनी पर कार्यवाही करें ताकि कल से और किसी मासूम की जिंदगी में अंधेरा ना हो।
नईखेड़ी गांव के सोहनसिंह कुशवाह ने आरोप लगाया कि उनकी आठ वर्षीय बेटी के पैर में चोट आने पर चैरिटेबल अस्पताल में इलाज के दौरान डॉ. आलोक सोनी ने बालिका के पैर पर प्लास्टर चढ़ा दिया। डॉक्टर की लापरवाही के चलते बालिका का पैर खराब हो गया। डॉ. सोनी के खिलाफ साल 2023 से लगातार शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं हो रही। न्याय मांग रहा पीड़ित परिवार आमरण अनशन पर बैठा, धरना प्रदर्शन किये। मुख्यमंत्री के परिवार ने स्वयं मामले पर संज्ञान लिया। बावजूद इसके डॉ. आलोक सोनी पर अब तक कोई कार्रवाई नहीं हो सकी है।


