राजनीति

28 दिसम्बर को मनाएंगे अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का 140वां स्थापना दिवस

झंडा वंदन कर ध्वज गीत गाया जाएगा, होगा कांग्रेस के वरिष्ठजनों का सम्मान

उज्जैन। अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का 140वां स्थापना दिवस 28 दिसम्बर को शहर कांग्रेस कार्यालय क्षीरसागर पर मनाया जाएगा।
शहर कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश भाटी ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी के निर्देशानुसार शहर जिला कांग्रेस कार्यालय क्षीर सागर पर 28 दिसंबर शनिवार को प्रातः 9 बजे झंडा वंदन कर ध्वज गीत गाया जाएगा। इस अवसर पर शहर कांग्रेस के वरिष्ठजनों का सम्मान किया जावेगा। सेवादल द्वारा सेवादल के संचालन हेतु राशि एकत्रित की जाएगी। राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन होगा। इस आयोजन में सभी वरिष्ठ कांग्रेस जन, शहर कांग्रेस के सभी पदाधिकारी, सेवा दल, महिला कांग्रेस, युथ कांग्रेस, एन एस यू आई, सभी पार्षद गण, ब्लॉक अध्यक्ष, ब्लॉक प्रभारी, आई टी सेल, सभी प्रकोष्ठ के पदाधिकारी शामिल होंगे।

Related Articles

Back to top button

Adblock Detected

प्रिय उपयोगकर्ता,

ऐसा लगता है कि आपने AdBlock या कोई अन्य विज्ञापन अवरोधक सक्षम किया हुआ है। हमारी वेबसाइट को सुचारू रूप से संचालित करने और आपको निःशुल्क समाचार प्रदान करने के लिए विज्ञापनों की आवश्यकता होती है।

कृपया हमारी वेबसाइट को Whitelist करें या AdBlock को निष्क्रिय करें ताकि आप बिना किसी रुकावट के नवीनतम समाचार पढ़ सकें।

आपका सहयोग हमारे लिए महत्वपूर्ण है! 🙏

धन्यवाद,
Kanak Times