KT खबर

28वी सिन्धु दर्शन यात्रा के 90 यात्रियों का किया सम्मान

29वीं सिंधु दर्शन यात्रा की संपूर्ण जानकारी दी

उज्जैन। जून 2024 में लेह लद्दाख में आयोजित की गई 28वीं सिंधु दर्शन यात्रा मे शामिल 90 यात्रियों का सम्मान समारोह सिन्धु दर्शन यात्रा समिति मालवा प्रांत (मध्य प्रदेश) के द्वारा आयोजित किया गया।
सिन्धु दर्शन यात्रा समिति सदस्य उषा कुंवर पवार ने बताया कि समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उज्जैन नगर निगम के पूर्व अध्यक्ष सोनू गहलोत, सिंधु दर्शन यात्रा समिति के प्रांतीय अध्यक्ष राजेंद्र शर्मा, प्रांतीय महामंत्री चंद्रशेखर दवे, संभागीय अध्यक्ष वीरेंद्र राजपूत व सिन्धु दर्शन यात्रा समिति की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य पुनीत साखँला शामिल हुए। विगत जून 2024 में आयोजित की गई 28वी सिंधु दर्शन यात्रा में शामिल हुए 90 यात्रियों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में आगामी जून माह में लेह लद्दाख मे स्थित सिंधु नदी के तट पर आयोजित किए जाने वाले 29वें सिंधु उत्सव के अंतर्गत आयोजित की जाने वाली 29वीं सिंधु दर्शन यात्रा में शामिल होने के इच्छुक यात्रियों को भी आमंत्रित किया गया था तथा पुराने यात्रियों के द्वारा अपने अनुभव साझा करते हुए आगामी यात्रा में शामिल होने वाले कई नविन यात्रियों को प्रेरित किया। आगामी जून माह में आयोजित की जाने वाली 29वीं सिंधु दर्शन यात्रा की संपूर्ण जानकारी सिंधु दर्शन यात्रा समिति के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य पुनीत सांखला ने दी। 29वी सिंधु दर्शन यात्रा के रजिस्ट्रेशन की संपूर्ण जानकारी समिति के प्रांतीय कोषाध्यक्ष अनिल शर्मा ने दी तथा समिति के द्वारा आयोजित की जाने वाली नुब्रावेली व पैंगोंग लेख भ्रमण की जानकारी संपूर्ण जानकारी सिंधु दर्शन यात्रा समिति के प्रांतीय महामंत्री कन्हैया शर्मा ने दी। विशेष रूप से इस वर्ष सिंधु दर्शन यात्रा में समिति मालवा पंथ मध्य प्रदेश के द्वारा यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए यात्रा बीमा की व्यवस्था भी की जा रही है जिसकी संपूर्ण जानकारी सिंधु दर्शन यात्रा समिति के सदस्य हेमंत जैन ने दी। इस सम्मान समारोह में विशेष रूप से सिंधु दर्शन यात्रा समिति मालवा प्रांत मध्य प्रदेश के समिति सदस्य अरविंद निगुडकर, उदय हार्दिकर, खेमजी भाई चंदन, गिरधारीलाल त्रिवेदी, रामजीलाल बघेल नागदा शामिल हुए। संचालन समिति की सदस्य मीना सोनी ने किया एवं आभार सिंधु दर्शन यात्रा समिति के जिला उज्जैन के अध्यक्ष देवेंद्र कुमार पाठक ने माना।

Related Articles

Back to top button

Adblock Detected

प्रिय उपयोगकर्ता,

ऐसा लगता है कि आपने AdBlock या कोई अन्य विज्ञापन अवरोधक सक्षम किया हुआ है। हमारी वेबसाइट को सुचारू रूप से संचालित करने और आपको निःशुल्क समाचार प्रदान करने के लिए विज्ञापनों की आवश्यकता होती है।

कृपया हमारी वेबसाइट को Whitelist करें या AdBlock को निष्क्रिय करें ताकि आप बिना किसी रुकावट के नवीनतम समाचार पढ़ सकें।

आपका सहयोग हमारे लिए महत्वपूर्ण है! 🙏

धन्यवाद,
Kanak Times