24 कुंडीय गायत्री यज्ञ 6 जनवरी से, नाना खेड़ा पर होगा भूमि पूजन
गीता जयंती पर्व पर गायत्री परिवार की संरक्षिका शैल बाला पंड्या दीदी का अवतरण दिवस भी
उज्जैन। अखिल विश्व गायत्री परिवार द्वारा 6 से 9 जनवरी तक 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ शांतिकुंज हरिद्वार के मार्गदर्शन एवं शक्तिपीठ उज्जैन के संरक्षण में किया जाएगा।
कार्यक्रम की संयोजिका एवं आओ गढ़े संस्कारवान पीढ़ी अभियान की उप जोन समन्वयक उर्मिला प्रहलाद सिंह तोमर ने बताया कि 2026 तक परम वंदनीय माताजी का जन्मशताब्दी वर्ष मनाया जा रहा है। इसी के अंतर्गत मातृशक्ति संगठन द्वारा यह आयोजन नानाखेड़ा क्षेत्र के विद्यापति नगर में किया जा रहा है। 11 दिसंबर को दोपहर 2 बजे भूमि पूजन किया जाएगा। इस दौरान भूमि पूजन में उप जोन समन्वयक महेश आचार्य एवं नवनियुक्त जिला समन्वयक नरेंद्रसिंह सिकरवार के साथ ही समस्त गायत्री परिजन,एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहेंगे। उर्मिला प्रहलाद सिंह तोमर ने बताया कि गीता जयंती पर्व पर गायत्री परिवार की संरक्षिका शैल बाला पंड्या दीदी का अवतरण दिवस भी है। कार्यक्रम सह समन्वयक रजनी मीणा ने ज्यादा से ज्यादा संख्या में उपस्थित होने का आव्हान किया है।