धर्म-अध्यात्म

24 कुंडिय गायत्री महायज्ञ हेतु हुआ भूमिपूजन

अखिल विश्व गायत्री परिवार द्वारा नानाखेड़ा विद्यापति नगर में 6 जनवरी से 9 जनवरी तक होगा महायज्ञ

उज्जैन। अखिल विश्व गायत्री परिवार द्वारा नानाखेड़ा विद्यापति नगर में 6 जनवरी से 9 जनवरी तक होने वाले 24 कुंडिय गायत्री महायज्ञ का भूमिपूजन उप जोन समन्वयक महेश आचार्य एवं गायत्री परिवार के वरिष्ठ परिजन प्रकाश चित्तौड़ा द्वारा संपन्न हुआ।
संयोजिका उर्मिला तोमर ने बताया कि इस अवसर पर गायत्री परिवार के जिला संयोजक नरेंद्र सिकरवार, रण धवल, सुभाष गुप्ता, टीकाराम, शशिकांत शास्त्री, कन्हैया लाल वर्मा, प्रहलाद सिंह तोमर, मिश्रीलाल मीणा, पीके नरवरे, आर्यजी, बहिन रक्षा नरवरे, वंदना पाठक, चंद्रकला आर्य, गीता पाटीदार, नीलम परिहार, पंकज राजोरिया, अनुसुइया नागर, ज्योति शर्मा, अशोक खींची, सुनीता शर्मा, गीता राठौड़, अलका चित्तौड़ा, विद्यापति कालोनी अध्यक्ष कौशलजी के साथ ही कालोनी के गणमान्य भाई बहन उपस्थित रहे। संचालन रमेश लेवे द्वारा किया गया। सह संयोजिका रजनी मीणा द्वारा सभी का आभार व्यक्त करते हुए यज्ञ को सफल बनाने की अपील की।

Related Articles

Back to top button