KT खबर
24 दिसम्बर को मनेगा राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस
पूरे देश के साथ उज्जैन में भी उपभोक्ताओं को करेंगे जागरूक
उज्जैन। राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस 24 दिसम्बर को उज्जैन में जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। जिसके अंतर्गत पेम्पलेट बांटने के साथ ही उपभोक्ताओं को उनके अधिकार बताए जाएंगे।
अखिल भारतीय उपभोक्ता उत्थान संगठन भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त के राष्ट्रीय अध्यक्ष हरिशंकर शुक्ल, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ओम भारद्वाज एवं प्रदेश अध्यक्ष संदीप सूरी के निर्देशन में पूरे देश में 24 दिसम्बर मंगलवार को राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस मनाया जायेगा। इसी श्रृंखला में इस आयोजन को मनाने के लिए एक आवश्यक बैठक पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाऊस में रखी गई। जिसमें सभी पदाधिकारियों के विचारों को सम्मिलित कर इस आयोजन को सफल बनाने की शपथ ली गई। विश्व उपभोक्ता दिवस को सफल बनाने की अपील अभिषेक भारद्वाज प्रदेश अध्यक्ष यूथ विंग, ओजस गुप्ता जिलाध्यक्ष यूथ विंग, रवि यादव जिलाध्यक्ष, शिवप्रकाश मैहर शहर अध्यक्ष ने की। बैठक में मुख्य रूप से आनन्द बागोरिया, अशोक बागोरिया, दिलीप टटावत, बाबूलाल टाँक, इन्दरसिंह, विशु यादव, राहुल गुप्ता, पंकज चौहान, लवेश परमार, दिनेश सूर्यवंशी, गोपाल ढंढेरवाल आदि उपस्थित थे। उक्त जानकारी अभिषेक भारद्वाज ने दी।