23 फरवरी को होने वाला निकाह प्रोग्राम अब ईद बाद होगा
जो निकाह प्रोग्राम में शादी करना चाहते हैं वह अपना रजिस्ट्रेशन 20 मार्च तक कर लें

उज्जैन। 23 फरवरी को होने वाला 26वां निकाह प्रोग्राम अब अप्रैल माह में आयोजित किया जाएगा। जो निकाह प्रोग्राम में शादी करना चाहते हैं वह अपना रजिस्ट्रेशन 20 मार्च तक कर लें।
सर सैयद अहमद वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष पंकज जायसवाल एवं संरक्षक सैयद आबिद अली मीर ने बताया कि दुल्हन की उम्र 18 वर्ष और दूल्हे की उम्र 21 वर्ष होना अनिवार्य है। साथ ही आधार कार्ड जिसमें लड़की की उम्र 18 साल और लड़के की उम्र 21 वर्ष होना अनिवार्य है। अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 93026 39292 पर संपर्क कर सकते हैं। उपरोक्त जानकारी संयुक्त सचिव इस्माइल भाई रंगवाला एवं संयोजक शकीर शेख ने दी।