राजनीति
200 गाड़ियों के काफिले के साथ हजारों कांग्रेसी कार्यकर्ता भोपाल रवाना
मध्य प्रदेश विधानसभा के घेराव के प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम में सम्मिलित हुए
उज्जैन। भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ भोपाल में प्रदर्शन करने उज्जैन से 200 गाड़ियों के काफिले के साथ हजारों कांग्रेसी कार्यकर्ता भोपाल रवाना हुए।
शहर कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश भाटी, नेता प्रतिपक्ष रवि राय कि अगुवाई में 16 दिसंबर को सामाजिक न्याय परिसर से कांग्रेस कार्यकर्ता रवाना हुए। उज्जैन से निकले हजारों कांग्रेसी मध्य प्रदेश विधानसभा के घेराव के प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम में सम्मिलित हुए।