2 मार्च को उज्जैन में निकलेगी भगवा शौर्य यात्रा
राष्ट्रवादियों को एक मंच पर लाने के साथ करेंगे राष्ट्रीय श्री रुद्रवीर सेना का विस्तार

उज्जैन। राष्ट्रीय श्री रुद्रवीर सेना के तत्वावधान में आगामी 2 मार्च रविवार को विशाल भगवा शौर्य यात्रा निकलेगी। राष्ट्रीय श्री रुद्रवीर सेना के जिलाध्यक्ष कृष्णा सिंह चौहान (कृष्णा बजरंगी) के नेतृत्व में में निकलने वाली यह यात्रा नागझिरी से सुबह 10 बजे प्रारंभ होकर विभिन्न मार्गों से होती हुई दशहरा मैदान पहुंचेगी।
यात्रा में प्रदेश महामंत्री इंजी प्रकाश सिंह कीर, जिला महामंत्री शनि सिंह तवर, योगेश दायमा, जिला संगठन मंत्री राज कीर, जिला महासचिव हितेश पांडे आदि पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता सम्मिलित होंगे। मुख्य अतिथि के रूप में संगठन के संस्थापक अजय गालर, सह-संस्थापक अनिल अग्रवाल, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वैभव त्रिवेदी और राष्ट्रीय महामंत्री प्रियंक पाठक उपस्थित रहेंगे। यह भगवा शौर्य यात्रा नागझिरी से प्रारंभ होकर शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए दशहरा मैदान पहुंचेगी। राष्ट्रीय श्री रुद्रवीर सेना ने सभी धर्म प्रेमी बंधुओं से इस भगवा शौर्य यात्रा में सम्मिलित होने का आग्रह किया है। कृष्णा सिंह चौहान (कृष्णा बजरंगी) के अनुसार इस यात्रा का उद्देश्य सभी राष्ट्रवादियों को एक मंच पर लाकर अपने राष्ट्र धर्म और संस्कृति के प्रति अधिकारों और कर्तव्यो हेतु जाग्रत करते हुए रुद्रवीर सेना का विस्तार करना है।