15 सितंबर को उज्जैन में होगा विशाल निरंकारी सत्संग
मिथिलेश चौबे (कटनी) के पावन सानिध्य में होने जा रहा है विशाल निरंकारी सत्संग

उज्जैन। सतगुरू माता सुदीक्षाजी महाराज एवं निरंकारी राजपिताजी की असीम कृपा से मिथिलेश चौबे (कटनी) के पावन सानिध्य में विशाल निरंकारी सत्संग का आयोजन उज्जैन में होने जा रहा है।
मीडिया सहायक विनोद गज्जर ने बताया कि 15 सितम्बर सोमवार शाम 5 से 7 बजे तक महाकाल सिंधी कॉलोनी में विशाल निरंकारी सत्संग का आयोजन होगा। त्रिलोक बेलानी (मुखी) ने निरंकारी भक्तों से अधिक से अधिक संख्या में सत्संग में शामिल होकर धर्मलाभ लेने का अनुरोध किया है।