राजनीति
127 लोगों की जांच, 7 का निःशुल्क आपरेशन कराया
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के जन्मदिवस पर वार्ड क्र. 37 में लगा मोतियाबिंद शिविर

उज्जैन। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के जन्मदिवस के अवसर पर वार्ड क्र. 37 में पार्षद एवं जोन अध्यक्ष सुरेन्द्र मेहर द्वारा जनकल्याण हेतु मोतियाबिंद का शिविर आयोजित किया गया। जिसमें 127 लोगों की जांच की गई एवं उपचार किया गया।
जांच के दौरान 13 लोगों में मोतियाबिंद की शिकायत पाई गई जिसमें से 7 लोगों को चयनित कर निःशुल्क आपरेशन के लिए ले जाया गया। सभी का सफल ऑपरेशन मुख्यमंत्री के जन्मदिवस के अवसर पर किया गया। सभी लाभार्थियों का वार्ड पार्षद सुरेन्द्र मेहर द्वारा पुष्पमाला से स्वागत किया गया। इस अवसर पर डॉ. प्रभुलाल जाटवा, पूर्व पार्षद जयप्रकाश जूनवाल, गोपाल वाडिया, मनोज नागदेवे, मनोज धवन, महेंद्र जाटवा, दुर्गालाल जाटवा, नितिन मेहर, यश गिरी, योगेश जारवाल आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।