समाज संसार

124 सेवा बस्तियों के 90 स्थानों पर लगाया निःशुल्क रक्त परीक्षण शिविर

भारत माता मंदिर स्थापना की 7वीं वर्षगांठ पर 1456 लाभार्थियों ने कराया निःशुल्क परीक्षण

उज्जैन। भारत माता मंदिर स्थापना की 7वीं वर्षगांठ पर माधव सेवा न्यास भारत माता मंदिर द्वारा 4 जनवरी को उज्जैन की 124 सेवा बस्तियों के 90 स्थानों पर निःशुल्क स्वास्थ्य, रक्त परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें 1456 लाभार्थियों ने निःशुल्क परीक्षण कराया।
इस अवसर पर संघ पदाधिकारी, कार्यकर्ता, सेवा भारती के अधिकारियों का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। मुख्य रूप से हीरेन्द्र सिंह उज्जैन विभाग प्रचारक, विक्रांत जैन, महानगर सेवा प्रमुख, मोहन गोर सहसेवा प्रमुख और सातों नगरों के कार्यवाह, सेवा प्रमुख, शाखा सेवा प्रमुख, सेवा भारती उज्जैन की योजना प्रमुख, केंद्र प्रमुख, न्यास के सभी न्यासी प्रदीप पांडे, विजय केवलिया, गोविंद शर्मा, प्रदीप अग्रवाल, नितिन गरुड़, गिरीश भालेराव एवं न्यास कार्यो से जुड़े कार्यकर्ता, साथ ही बस्ती में निवास करने वाले सामाजिक बंधु, भगिनियो ने इस सेवा अभियान से जुड़कर बहुत उत्साह से सहयोग किया।
माधव सेवा न्यास परिसर में स्थित भारत माता मंदिर स्थापना की 7वीं वर्षगाँठ को सेवा के क्षेत्र में एक बड़ा अभियान चलाकर मनाना सुनिश्चित किया गया था। गत 15 दिन पूर्व न्यास बैठक में बनी योजना को साकार करने में न्यास बैठक के अतिरिक्त संघ पदाधिकारियों के मार्ग दर्शन में सेवा भारती और संघ कार्यकर्ताओ की बैठक की गई जिसमें इस सेवा अभियान के वृहद आयोजन को सफल बनाने की योजना तैयार हुई। इस सफल आयोजन में सेवा भारती का जमीनी कार्यकर्ता जिसने अपने मेहनत से स्थापित विभिन्न सेवा बस्तियों के संस्कार केंद्र, अन्य सेवा प्रकल्पों से जुड़े सेवित ओर सेवको को सक्रिय किया। जिसमे संघ कार्यकर्ता एक समन्वयक और संरक्षक की भूमिका में साथ रहे, तब जाकर इस अभियान को आज सफल किया गया।
न्यास प्रबन्धक लखन धनगर ने बताया कि इस सघन जाँच अभियान का प्रमुख माध्यम रहा इंदौर का सेंट्रल लेब ग्रुप, जिसने अपने योग्यतम लेब टेक्नीशियन्स उपलब्ध कराए, सभी अनुभवी ऑफिसर्स एवं वालेंटियर्स ने मिलकर अपनी सादगी से सब स्थानीय उज्जैन वासी लाभार्थियों को बिना कस्ट “रक्त परीक्षण“ किया और स्थानीय आयोजक समूह को रिस्पेक्टली कम्युनिकेट किया।
ज्ञात रहे उज्जैन ओर रतलाम जिले में न्यास द्वारा चिकित्सा, शिक्षा, स्वावलम्बन, खेल, सामाजिक क्षेत्र में विभिन्न सेवा प्रकल्प संचालित किए जारहे है उसी भाव, उसी श्रंखला मेंयह आयोजन किया।

Related Articles

Back to top button