KT खबर

12000 अन्न व जलपात्र को उपहार स्वरूप भेंट करेंगे

संस्था निर्झर पक्षी बचाओ-प्रकृति बचाओ महाअभियान 2025 के अन्तर्गत चलाएगी अभियान

उज्जैन। ग्रीष्मकाल में प्रकृति के अनुपम उपहार पक्षीगणों की जीवन रक्षा हेतु नगर की साहित्यिक व सांस्कृतिक संस्था ’निर्झर’ द्वारा विगत 22 वर्षों से पक्षी बचाओ एकृति बचाओ महाअभियान चलाया जा रहा है। इसी तारतम्य में इस वर्ष भी संस्था का पक्षी बचाओ प्रकृति बचाओ महाअभियान 2025 18 मार्च 2025 से 5 जून 2025 तक चलाया जावेगा।
संस्था के अध्यक्ष डॉ. राजेश ठाकुर ’निर्झर’ ने बताया कि इसके अन्तर्गत 12000 जलपात्र व अन्न पात्र वितरित किए जावेंगे। संस्था के सदस्य व पदाधिकारीगण प्रत्येक वार्ड, मोहल्ले, प्रतिष्ठानों, शासकीय व अशासकीय कार्यालयों, फूटकर व्यापारियों व उज्जैन नगर में बाहर से आने वाले पर्यटकों को उपहार स्वरूप अन्न व जलपात्रों का वितरण करेंगे। साथ ही प्राप्तकर्तागण को पक्षी रक्षा व संरक्षण संकल्प पत्र भरना होगा। समापन अवसर पर पक्षी संरक्षकगणों को पक्षी प्रेम खग, सखा, जटायु, बर्ड स्टार, प्लाय स्टार अवार्ड से अलंकृत किया जावेगा। उक्त जानकारी अभियान प्रभारी ज्योति पटेल ने दी।

Related Articles

Back to top button

Adblock Detected

प्रिय उपयोगकर्ता,

ऐसा लगता है कि आपने AdBlock या कोई अन्य विज्ञापन अवरोधक सक्षम किया हुआ है। हमारी वेबसाइट को सुचारू रूप से संचालित करने और आपको निःशुल्क समाचार प्रदान करने के लिए विज्ञापनों की आवश्यकता होती है।

कृपया हमारी वेबसाइट को Whitelist करें या AdBlock को निष्क्रिय करें ताकि आप बिना किसी रुकावट के नवीनतम समाचार पढ़ सकें।

आपका सहयोग हमारे लिए महत्वपूर्ण है! 🙏

धन्यवाद,
Kanak Times