सोसायटी ऑफ ग्लोबल साइकिल को राजस्थान में मिला वृक्ष मित्र सम्मान
जयपुर में श्री कल्पतरु संस्थान ने पर्यावरण संरक्षण एवं साइकिल के प्रति जागरुकता अभियान के लिए किया सम्मानित

उज्जैन। जयपुर में श्री कल्पतरु संस्थान द्वार आयोजित वृक्ष मित्र सम्मान समारोह में उज्जैन की संस्था सोसायटी ऑफ ग्लोबल साइकिल को 2017 से शहर में चलाए जा रहे पर्यावरण संरक्षण एवं साइकिल के प्रति जागरुकता अभियान के लिए वृक्ष मित्र सम्मान से सम्मानित किया गया।
संस्था के सचिव विवेक मेश्राम ने बताया जयपुर में आयोजित समारोह में सोसायटी ऑफ ग्लोबल साइकिल को मुख्य अतिथि झाबर सिंह खर्रा, शहरी विकास एवं स्व-शासन विभाग के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), राजस्थान सरकार एवं ट्री मैन ऑफ इंडिया के नाम से मशहूर पर्यावरणविद विष्णु लांबा, राष्ट्रीय अध्यक्ष, श्री कल्पतरु संस्थान के हाथों को संस्थागत श्रेणी में वृक्ष मित्र सम्मान से सम्मानित किया गया। सोसायटी ऑफ ग्लोबल साइकिल के अध्यक्ष उत्कर्ष सिंह सेंगर सम्मान ग्रहण करने जयपुर पहुंचे थे। उन्होंने सम्मान ग्रहण करने के बाद कहा कि य़ह सम्मान संस्था को उज्जैन शहर में वर्ष 2017 से चलाए जा रहे पर्यावरण संरक्षण एवं साइकिल के प्रति जागरुकता अभियान के लिए दिया गया है। जो संस्था के सभी सदस्यों की मेहनत और अथक प्रयासों का परिणाम है। संस्था को सम्मान मिलने पर सभी सदस्यों और साइकिल प्रेमियों ने हर्ष व्यक्त किया।