सेना का अपमान करने वाले मंत्री शाह और उपमुख्यमंत्री देवड़ा का फूंका पुतला
देश की सेना के प्रति कहे गए शब्दो से पूरा देश आहत, भारतीय जनता पार्टी के नेता चुप्पी साधे हुए

उज्जैन। सेना का अपमान करने वाले भाजपा के मंत्री विजय शाह एवं उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा का शहर कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश भाटी के नेतृत्व में पुतला फूंका गया।
शहर अध्यक्ष मुकेश भाटी ने कहा कि प्रदेश में जिम्मेदार पदों पर बैठे नेताओ ने देश की सेना के प्रति कहे गए शब्दो से पूरा देश आहत हैं और देश और प्रदेश के भारतीय जनता पार्टी के नेता चुप्पी साधे हुए हैं, जो आश्चर्यजनक है। देश की सेना के प्रति अनर्गल टिप्पणी करने वाले मंत्री और उप मुख्यमंत्री का पुतला संगठन मंत्री अजय राठौर, ब्लॉक अध्यक्ष पं. अभीषेक शर्मा लाला, विरेन्द्र गोसर, पंडीत श्रवण शर्मा, रमेश परिहार, चेन सिंह चौधरी, देवव्रत यादव, दारा सिंह पहलवान, चंद्र भान सिंह चंदेल, पार्षद छोटेलाल मंडलोई, परमानंद मालवीय, ईमरान खान, सोनिया ठाकुर, प्रेमलता रामी, सपना सांखला, नीलम विश्वास, स्वाती सिंह, मक्का अली, सीमा डोडिया, मदीना अली, प्रकाश सोलंकी, शयाम जटिया, चुन्नीलाल धैर्य, रमेश सांखला, सुशील गोधा, वरुण शर्मा, रहीम लाला, संचित शर्मा, देवेंद्र पाटनी, अर्पण राठौर, पार्षद अनवर नागोरी, सादिक कुरेशी, फिरोज़ पठान, नीलेश खुले, आबिद खान, अर्पित यादव, संकेत रामी, विक्की भदौरिया, अनील चौहान, आलम लाल, शहनवाज खान, प्रीतेश शर्मा, जीतेंद्र डागरे, राजा ठाकुर, जुबेर मेव, तूफान सिंह, नोशाद भाई, गणेश मीणा, चंदू यादव, रोहित मीणा सहित शहर कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं सैकडों कार्यकर्ताओं ने फूंका।