धर्म-अध्यात्म

श्री चामुंडा माता मंदिर पर होगा 24 घंटे खड़े खड़े संगीतमय अखंड रामायण पाठ

संपूर्ण श्रावण मास में संगीतमय रामायण पाठ करने वालों का होगा सम्मान

उज्जैन। श्री चामुंडा माता मंदिर में सावन माह में एक माह से निरंतर चल रही संगीतमय अखंड रामायण का समापन हुआ। वहीं आज सोमवार 11 अगस्त से मंगलवार 12 अगस्त तक 24 घंटे खड़े-खड़े संगीतमय अखंड रामायण का पाठ किया जाएगा।
मंगलवार को समापन पूर्ण आहुति भंडारा किया जाएगा। इसी के साथ एक माह से संगीतमय अखंड रामायण का पाठ करने वाले 50 रामायण पढ़ने वालों का सम्मान संस्था के पंडित शरद चौबे, संरक्षक ओमप्रकाश नाहटा एवं धीरेंद्र नाहटा द्वारा शॉल, श्रीफल, वस्त्र एवं दक्षिणा देकर किया जाएगा। समुचे मध्य प्रदेश में केवल चामुंडा माता मंदिर पर प्रतिवर्ष एक माह तक चलने वाली संगीतमय अखंड रामायण का समापन पर लगातार 24 घंटे तक भक्तों के द्वारा खड़े-खड़े रामायण का पाठ समापन किया जाता है। यह जानकारी पुजारी पंडित सुनील चौबे एवं वरिष्ठ सदस्य राजेंद्र शाह के द्वारा प्रदान की गई।

Related Articles

Back to top button

Adblock Detected

प्रिय उपयोगकर्ता,

ऐसा लगता है कि आपने AdBlock या कोई अन्य विज्ञापन अवरोधक सक्षम किया हुआ है। हमारी वेबसाइट को सुचारू रूप से संचालित करने और आपको निःशुल्क समाचार प्रदान करने के लिए विज्ञापनों की आवश्यकता होती है।

कृपया हमारी वेबसाइट को Whitelist करें या AdBlock को निष्क्रिय करें ताकि आप बिना किसी रुकावट के नवीनतम समाचार पढ़ सकें।

आपका सहयोग हमारे लिए महत्वपूर्ण है! 🙏

धन्यवाद,
Kanak Times