शहर कांग्रेस ने किया मोदी और चुनाव आयोग का पुतला दहन
वोट चोरी के खिलाफ शांतिपूर्ण मार्च निकाल रहे कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी से आक्रोश

उज्जैन। वोट चोरी कर केंद्र में बनी भाजपा सरकार के विरोध में शांतिपूर्ण पैदल मार्च निकाल रहे अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी सहित विपक्ष के कई नेताओं को गिरफ्तार करने के विरोध में आक्रोशित कांग्रेसियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चुनाव आयोग का पुतला दहन किया।
मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के आव्हान पर शहर कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश भाटी के नेतृत्व में लोकतंत्र की हत्यारी भाजपा सरकार का पुतला दहन किया गया। पीपलीनाका चौराहा पर पुतला दहन के पूर्व ही बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात हो गया। शहर कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश भाटी की तीखी नोक झोंक पुलिस प्रशासन से हुई, पुतले के मुखौटे पर एक ओर नरेन्द्र मोदी, दूसरी तरफ चुनाव आयोग का मुखौटा लगा था। मुकेश भाटी ने कहा कि इस देश मे बनी बीजेपी की सरकार वोट बैंक की चोरी कर बनी है। हमारे नेता राहुल गांधी ने पुख्ता सबूत देश की जनता के सामने रखे, ये जनहित की लड़ाई है, जिसे हम सब कांग्रेस जन राहुल गांधी के नेतृत्व पर लड़ेंगे और देश के सामने इस वोट चोर सरकार का असली चेहरा सामने लाया जाएगा। शहर कांग्रेस संगठन मंत्री अजय राठौर ने बताया कि इस अवसर पर नेता प्रति पक्ष डॉ रवि राय, पार्षद अर्पित दुबे, छोटेलाल मंडलोई, ईमरान खान, प्रेमलता रामी, जाहिद पहलवान, परमाननंद मालवीय, सतीश मरमट, मुजीब सुपारी, वीरेंद्र गोसर, हिमांशू शर्मा, सोनिया ठाकुर, पूर्णिमा पंड्या, चेनसिंह चौधरी, श्याम जटिया, चुन्नी लाल धेर्या, गजेन्द्र मारोठिया, चंदू यादव, राहुल भाटी, अभीषेक देवडा, इंद्र जीत सिंह कुशवाह, महेंद्र कड़ेल, ओमप्रकाश रामी, राजा ठाकुर, हेमंत कोली, कृष्णा यादव, संकेत रामी, असलम भाई चूड़ी वाले, आदित्य नामदेव, रमेश सांखला, नीलेश खुले सहित सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।



