पुष्करणा ब्राह्मण समाज के होली मिलन समारोह में हुई प्रतियोगिताएं
पुष्करणा भवन स्थल पर हुआ मालवांचल का होली मिलन समारोह

उज्जैन। पुष्करणा ब्राह्मण परमार्थिक न्यास द्वारा पुष्करणा भवन स्थल पर होली मिलन समारोह आयोजित किया गया।
न्यास के ट्रस्टी सुनील व्यास ने बताया कि नरसिंह घाट रोड पर मालवांचल का होली मिलन समारोह आयोजित किया गया। जिसमें मालवांचल से पधारे हुए सभी अतिथियों का एवं संरक्षक मंडल का न्यास के अध्यक्ष सत्यनारायण व्यास ने सभी को ऊपरना भेंट कर स्वागत किया। सभी न्यासजनों ट्रस्टी जमुना दास पनिया, रवि प्रकाश पुरोहित, जुगल केवलिया, अजय केवलिया, अभिषेक व्यास, राजेश जोशी ने स्वागत किया। इस अवसर पर संरक्षक मंडल से घनश्याम दास केवलिया, सुखदेव व्यास, वल्लभ पणिया, नंदकिशोर व्यास, बालकिशन उपाध्याय, जयशंकर पुरोहित, नंदकिशोर केवलिया, राजेंद्र पुरोहित आदि उपस्थित थे। इस अवसर पर खेलकूद टीम द्वारा विभिन्न आयु वर्ग के लिए विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित कर उन्हें पुरस्कृत किया। इस टीम में मीना पुरोहित, मेघा व्यास, तृप्ति केवलिया, पूरवा, मनीषा, तृप्ति व्यास, अक्षय केवलिया आदि थे। विभिन्न प्रतियोगिताओं में पुरस्कार वितरण समाज के डॉ. मनिंद्र व्यास, अरूण केवलिया, अभिलाष व्यास, विष्णु पुरोहित, गोपाल पुरोहित, रितेश पणिया, आशीष केवलिया, उपेंद्र व्यास, आनंद व्यास, मीनू द्वारा किया गया। कार्यक्रम के प्रारंभ में स्वागत भाषण न्यास अध्यक्ष सत्यनारायण व्यास एवं प्रस्तावित भवन की जानकारी सचिव विजय केवलिया द्वारा दी गई। संचालन ट्रस्टी आनंद पुरोहित एवं आभार कोषाध्यक्ष तरुण व्यास द्वारा माना गया।



