धर्म-अध्यात्म

वातावरण शुद्धि के लिए अमोघ अस्त्र यज्ञ को गृहे गृहे गायत्री यज्ञ अभियान के रूप में अपनाया

सैन्य-शक्ति संवर्धन के लिए समर्पित की विशेष आहूंतियां

बुद्ध पूर्णिमा पर देशभर में लाखों यज्ञों के साथ उज्जैन जिले में तीन हजार से अधिक घरों में गायत्री यज्ञ हुए
उज्जैन। यज्ञ के माध्यम से वातावरण कि विषाक्तता को मिटाया जा सकता है। इन दिनों हम चुनौतीपूर्ण, त्रासदीपूर्ण परिस्थितियों में रह रहे हैं। वातावरण की विषाक्तता, मनुष्य के अंतःकरण का अंधकार मिटाने का उपाय इस आपत्ति काल अध्यात्म है। इन दिनों अंतरिक्ष में ज्यादा अंधकार है जिससे भय और भ्रांति की स्थिति निर्मित हो रही है। अंधेरे का समाधान उससे लड़ना नहीं, प्रकाश फैलाना है। गायत्री महामंत्र प्रकाश का मंत्र है। विश्व की आधारभूत ऊर्जा गायत्री ही है। अतः अखिल विश्व गायत्री परिवार के मुख्यालय शांतिकुंज हरिद्वार से एक आध्यात्मिक प्रयोग के द्वारा बुद्ध पूर्णिमा को वृहद स्तर पर घर-घर में गायत्री यज्ञ का अभियान चलाकर अनायास धरती पर छाए संकट को मिटाने के लिए हृदय से प्रार्थना की गई। प्रार्थना के भाव थे हे! मां वातावरण की शुद्धि, पर्यावरण की शुद्धि एवं मनुष्य के चिंतन की शुद्धि के लिए हम यज्ञ जैसा सत्कर्म कर रहे हैं आप हमें सर्वांगीण सुचिता प्रदान करें।
गृहे गृहे गायत्री यज्ञ के बुद्ध पूर्णिमा के वैश्विक अभियान में पूरे देश में लाखों घरों के साथ उज्जैन जिले में तीन हजार से अधिक घरों में गायत्री यज्ञ आयोजन हुए। उज्जैन नगर में नानाखेड़ा क्षेत्र की अथर्व विहार, स्वाति विहार कॉलोनी में विशेष रूप से दो दिन 11 एवं 12 मई को अभियान चलाया गया।
यज्ञ में गायत्री महामंत्र, महामृत्युंजय मंत्र के साथ सैन्य-शक्ति संबर्धन के लिए विशेष मंत्र – ‘‘ॐ त्वया मन्यो सरथारूजन्तो, हर्षमाणा हृषितासो मरुत्वन्। तिग्मेषवआयुधा संशिशाना उप प्रयन्तु नरो अग्निरूपाः स्वाहा॥ ऋग्वेद 10/84/1।।’’ से भी आहूंतियां प्रदान की गईं। उज्जैन जिले में उज्जैन नगर एवं कोठी महल में 550, उज्जैन ग्रामीण 55, खाचरोद 525, बड़नगर 85, नागदा 1050, महिदपुर 20, झारड़ा 80, माकड़ौन 500, तराना 210 घरों में गायत्री यज्ञ आयोजित हुए।

Related Articles

Back to top button

Adblock Detected

प्रिय उपयोगकर्ता,

ऐसा लगता है कि आपने AdBlock या कोई अन्य विज्ञापन अवरोधक सक्षम किया हुआ है। हमारी वेबसाइट को सुचारू रूप से संचालित करने और आपको निःशुल्क समाचार प्रदान करने के लिए विज्ञापनों की आवश्यकता होती है।

कृपया हमारी वेबसाइट को Whitelist करें या AdBlock को निष्क्रिय करें ताकि आप बिना किसी रुकावट के नवीनतम समाचार पढ़ सकें।

आपका सहयोग हमारे लिए महत्वपूर्ण है! 🙏

धन्यवाद,
Kanak Times