पयोजा पाटिल का मायापति परिवार ने किया सम्मान
98.4 प्रतिशत अंक लाकर उज्जैन का नाम रोशन किया, प्रदेश में पाया नौवा स्थान

उज्जैन। 98.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर उज्जैन का नाम प्रदेशभर में गौरवान्वित करने वाली पयोजा पाटिल का मायापति परिवार द्वारा घर जा कर फूल माला, रूपटा पहनाकर, मिठाई खिला कर सम्मान किया।
मायापति मंदिर के पुजारी गणेश राय ने बताया कि श्री मायापति हनुमानजी मंदिर परिवार के वरिष्ठ सदस्य भगवान पाटिल की सुपौत्री पयोजा पाटिल सुपुत्री मनोज पाटिल ने संतमीरा स्कूल में अध्ययन करते हुवे कक्षा दसवीं में 98.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर पूरे मध्यप्रदेश में नोवा स्थान प्राप्त किया। इस उपलब्धि पर मायापति मंदिर के पुजारी गणेश राय, सुजीत चौधरी, यश राय, इशंक राय, महेश भैया, संगीता शर्मा, ईशु राय, रौनक शर्मा आदि ने पयोजा पाटिल का सम्मान कर उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए ऐसे ही परिवार और अपना नाम रोशन करने का आशीर्वाद दिया। यह जानकारी रितेश कुमरावत के द्वारा दी गई।