KT खबर

मुख्यमंत्री की मौजूदगी में ठहाका सम्मेलन में बनेगा वर्ल्ड रिकॉर्ड

मुख्यमंत्री ने दी सहमति, 11 जनवरी को आयोजन में शामिल होंगे

उज्जैन। अंतर्राष्ट्रीय ठहाका सम्मेलन इस वर्ष अपनी गौरवशाली रजत जयंती (25 वर्ष) मना रहा है। इस ऐतिहासिक अवसर पर ठहाका सम्मेलन का आयोजन 6 जनवरी से 11 जनवरी तक उज्जैन के कालिदास अकादमी में बड़े पैमाने पर किया जा रहा है। आयोजन में छह दिन तक कला, साहित्य और संस्कृति के विविध कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे।
ठहाका सम्मेलन के प्रतिनिधिमंडल ने सम्मेलन के संस्थापक और अध्यक्ष डॉ. महेन्द्र यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मुलाकात कर उन्हें मुख्य आयोजन में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, जो प्रारंभ से ही इस सम्मेलन से जुड़े हुए हैं और संस्था के संरक्षक भी हैं, ने 11 जनवरी को आयोजन में शामिल होने की स्वीकृति दी। मुख्यमंत्री से मिलने वाले प्रतिनिधिमंडल में डॉ. महेन्द्र यादव के साथ अन्य महत्वपूर्ण सदस्य सर्वश्री हरिसिंह यादव, ललित लुल्ला, नवीन यादव, राहुल प्रजापति, रितिक यादव, राजेन्द्र शाह, विजय तिवारी, आशीष खंडेलवाल, मनोहर परमार, सूरज यादव, उज्वल यादव शामिल थे।
हास्य का विश्व कीर्तिमान
अंतर्राष्ट्रीय ठहाका सम्मेलन की खास विशेषता यह है कि इसमें 25 घंटे नॉनस्टॉप हास्य कविताओं का विश्व रिकॉर्ड बनाया जाएगा। इस ऐतिहासिक प्रयास में देशभर से आए 300 से अधिक कवि सम्मिलित होंगे। प्रमुख कवियों में पद्मश्री अशोक चक्रधर, अंजुम रहबर, कीर्ति काले, दिनेश प्रभात, प्रताप फौजदार, हिमांशु बवंडर, मुन्ना बैटरी, संदीप शर्मा, शशिकांत यादव, और सुरेंद्र यादवेंद्र शामिल हैं।
फिल्म अभिनेता तुषार कपूर, हास्य कवि अशोक चक्रधर होंगे आकर्षण
अंतर्राष्ट्रीय ठहाका सम्मेलन एक बार फिर साहित्य और हास्य के माध्यम से उज्जैन को विश्व स्तर पर नई पहचान दिलाने के लिए तैयार है। इस आयोजन में प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता तुषार कपूर और भारत के महान हास्य कवि अशोक चक्रधर प्रमुख आकर्षण होंगे। आयोजन में हर शाम शाम 6 बजे से कला और संस्कृति के कार्यक्रमों का आयोजन होगा।

Related Articles

Back to top button

Adblock Detected

प्रिय उपयोगकर्ता,

ऐसा लगता है कि आपने AdBlock या कोई अन्य विज्ञापन अवरोधक सक्षम किया हुआ है। हमारी वेबसाइट को सुचारू रूप से संचालित करने और आपको निःशुल्क समाचार प्रदान करने के लिए विज्ञापनों की आवश्यकता होती है।

कृपया हमारी वेबसाइट को Whitelist करें या AdBlock को निष्क्रिय करें ताकि आप बिना किसी रुकावट के नवीनतम समाचार पढ़ सकें।

आपका सहयोग हमारे लिए महत्वपूर्ण है! 🙏

धन्यवाद,
Kanak Times