धर्म-अध्यात्म

वियतनाम में 20वें अंतरराष्ट्रीय बौद्ध पूर्णिमा महोत्सव में शामिल हुए उज्जैन से बौध्द भिक्खु

100 से अधिक देशों के प्रतिनिधियों के साथ लिया बुद्ध की शिक्षा को मानने और प्रचारित प्रसारित करने का संकल्प

उज्जैन। संयुक्त राष्ट्र संघ की ओर से 20वां अंतरराष्ट्रीय बौद्ध पूर्णिमा कार्यक्रम वियतनाम के व्यापारिक नगर हो ची मिन्ह सिटी में प्रारंभ हुआ। जिसमें उज्जैन से भिक्खु डॉ सुमेध थेरो संरक्षक एवं अध्यक्ष डॉ हरीबाबू कटारिया सहित 100 से अधिक देशों के राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया।
ज्ञातव्य है कि पिछले एक दशक में उज्जैन बुध्दिस्ट सोसाइटी के पदाधिकारियों ने अनेक कार्यक्रमो का आयोजन किया है और बुद्ध द्वारा स्थापित नियमों को धम्म के रूप में आगे बढाया है। वियतनाम के हो ची मिन्ह सिटी में चूआ विधि नगाइन बुद्ध विहार पर दिल्ली के विजय वीर सिंह, इटावा के डॉ हरमिन्दर कुमार, लखनऊ के डॉ सुरेश बाबू, पूना के भन्तेजी धम्मधर थेरो ने स्थानीय नागरिको सहित पूजा वन्दना की और बुद्ध की शिक्षा को मानने और प्रचारित प्रसारित करने के लिए संकल्प लिया। बौद्ध सम्मेलन में श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरादिशानायके, वियतनाम के राष्ट्रपति लोग कुआग द्वारा दीप प्रज्वलन कर विश्व शांति का सन्देश देने वाले आयोजन का उदघाटन किया। थाईलैंड के भिक्खु संघ के अध्यक्ष ब्रहम पंडित महाथेरो ने हजारों बौद्ध भिक्खुओ की ओर से अपनी बात रखी। संयुक्त राष्ट्र संघ के महासचिव, रसिया के राष्ट्रपति बलादिरमुनि कम्बोडिया, अजरबैजान, भारत के प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी, यूनेस्को के प्रधान के सन्देश को सम्मिलित किया गया। वियतनाम के कलाकारों द्वारा रंगारंग प्रस्तुति दी गई। अमेरिका के भिक्खु बोधी, अफ्रीका के भिक्खु बुद्ध रखित, फराश के भिक्खु धम्म रतन, श्रीलंका, वियतनाम, थाईलैंड, भारत के मुख्य बौद्ध भिक्खुओ ने विश्व शांति के लिए पूजा वन्दना की। भारतीयों की ओर से भिक्खु डॉ सुमेध थेरो ने अपने प्रवचन में बताया कि कैसे बुद्ध की शिक्षा विपश्यना के अभ्यास से खुश रहते दुखी जीवन जी सकते हैं और औरो को भी सूखी वरना सकते हैं। वियतनाम की भिक्खुनी डॉ दिख पूर्ण हिन्दी, भारत के भिक्खु डॉ सुमेध थेरो ने कम्प्यूटर पर स्लाइड के माध्यम से, अमेरिका के डॉ  अब्राहम डी सिया ने, जिमबावे के डॉ इलियास कोनयाना ने साधना, योगाभ्यास पर अपने विचार रखे जिसकी सभी ने करतल ध्वनि से प्रशंसा की। यहाँ भारत के सारनाथ की महाबोधी सोसाइटी से भगवान बुद्ध की पवित्र अस्थियो को दर्शनार्थ रखा है। जिनका विश्व भर के हजारों लोग  दर्शन कर रहे हैं। इसका संचालन महाबोधी सोसाइटी के सचिव भिक्खु डॉ पी शीवली थेरो, भिक्खु सुमिततानंद थेरो एवं भिक्खु नन्द थेरो श्रीलंका निवासी कर रहे है। केन्द्रीय मंत्री किरन रिजजू, राम दास अठावले ने सम्मेलन को सम्बोधित किया। प्रसिध्द फिल्म अभिनेता गगन मलिक भी सम्मिलित हुए।

Related Articles

Back to top button

Adblock Detected

प्रिय उपयोगकर्ता,

ऐसा लगता है कि आपने AdBlock या कोई अन्य विज्ञापन अवरोधक सक्षम किया हुआ है। हमारी वेबसाइट को सुचारू रूप से संचालित करने और आपको निःशुल्क समाचार प्रदान करने के लिए विज्ञापनों की आवश्यकता होती है।

कृपया हमारी वेबसाइट को Whitelist करें या AdBlock को निष्क्रिय करें ताकि आप बिना किसी रुकावट के नवीनतम समाचार पढ़ सकें।

आपका सहयोग हमारे लिए महत्वपूर्ण है! 🙏

धन्यवाद,
Kanak Times