धर्म-अध्यात्म
देश में शांति हेतु 27 नवकार महामंत्र जाप
जाप पूर्ण होते ही हुआ श्री नवकार महामंत्र का चमत्कार, खबर आई की युद्ध रुक गया

उज्जैन। देश में युद्ध को देखते हुवे मारवाड़ी स्मार्ट सखी ग्रुप द्वारा देश में शांति हेतु 27 नवकार महामंत्र जाप का आयोजन रखा। साथ ही सभी को नवकार पट प्रदान किए, ताकि रोज 27 नवकार का जाप प्रतिदिन सभी करे।
ग्रुप सदस्य राजश्री अशोक कोठारी के संयोजन में आयोजित 27 जाप पूर्ण होते ही जैसे चमत्कार हुआ, अंजू मनोज सुराणा के फोन पर खबर आई की युद्ध रुक गया। साक्षात महामंत्र के चमत्कार से सभी उपस्थित बहिनों में हर्ष व्याप्त हो गया। सभी ने भगवान को धन्यवाद दिया और प्रतिदिन 27 नवकार जाप की शपथ ली। इस अवसर पर वरिष्ठ मंजू गादिया, पिंकी छाजेड़, सुलेखा सावन सूखा, मंजू चोपड़ा, सीमा छाजेड़, अंजू सुराणा, राखी सुराणा, मनीषा कोठारी, स्मिता सावन सूखा, प्रमिला चोपड़ा उपस्थित रहे।



