धर्म-अध्यात्म

दुर्गा वाहिनी ने महाकाल की राजसी सवारी में किया शौर्य दंड प्रदर्शन

दुर्गा वाहिनी ने दिया संदेश, ‘‘अपनी आत्मसुरक्षा खूद करें, नारी शक्ति है अपना धर्म बचायें, हिन्दू बहनें लव-जिहाद से बचें

उज्जैन। विश्व हिंदू परिषद मातृशक्ति दुर्गा वाहिनी बहनों द्वारा उज्जैन महानगर में बाबा महाकाल की राजसी सवारी में शौर्य दंड का प्रदर्शन किया।
दुर्गा वाहिनी बहनों द्वारा भव्य अखाड़ा उज्जैन जिला संयोजिका प्रियंका सिंह परमार, विद्यार्थी प्रमुख अंजू रावल, मातृशक्ति विभाग संयोजिका लता चौहान के नेतृत्व में निकाला गया।दुर्गा वाहिनी बहनों ने पूरे जोश में और उत्साह से शहर के विभिन्न मार्गो से निकलते हुए अपना दंड प्रदर्शन किया। दुर्गा वाहिनी जिला संयोजिका प्रियंका सिंह परमार ने बताया कि महाकाल राजाधिराज की राजसी सवारी में विगत चार साल से बहनें दंड प्रदर्शन कर रही हैं। इस वर्ष पांचवें वर्ष में प्रदर्शन के दौरान सवारी मार्ग पर बहनों का स्वागत भी किया गया। दुर्गा वाहिनी बहनों ने प्रदर्शन के माध्यम से अद्भुत संदेश दिया, ‘‘अपनी आत्मसुरक्षा खूद करें, नारी शक्ति है अपना धर्म बचायें, हिन्दू बहनें लव-जिहाद से बचें। प्रदर्शन में जिला उज्जैन जिले के सभी प्रखंड की संयोजिका लीडर रही। अनुष्का चौरसिया, वैष्णवी शर्मा, चंदा माली, छाया निगम, राजनंदिनी, रचना चौहान, सुनीता पटीदार ने बहुत ही सुन्दर प्रदर्शन कराया। प्रियंका सिंह परमार ने बताया कि इस शुभ अवसर पर दुर्गा वाहिनी की राष्ट्रीय सह संयोजिका पिंकी पवार, मालवा प्रांत मंत्री विनोद शर्मा, दुर्गा वाहिनी की प्रांत संयोजिका प्रांत ज्योती प्रिया दीदी रहें। मातृशक्ति सह संयोजिका रितु शर्मा, प्रांत उपाध्यक्ष महेश गोठी, जिला उपाध्यक्ष ब्रज गोठी, बजरंग दल के जिला मंत्री यशवंत ठाकुर सहित सभी बजरंग दल के पदाधिकारी भाई उपस्थित रहे।
सादर प्रकाशनार्थ
प्रियंका सिंह
9340992392
फोटो संलग्न।

Related Articles

Back to top button

Adblock Detected

प्रिय उपयोगकर्ता,

ऐसा लगता है कि आपने AdBlock या कोई अन्य विज्ञापन अवरोधक सक्षम किया हुआ है। हमारी वेबसाइट को सुचारू रूप से संचालित करने और आपको निःशुल्क समाचार प्रदान करने के लिए विज्ञापनों की आवश्यकता होती है।

कृपया हमारी वेबसाइट को Whitelist करें या AdBlock को निष्क्रिय करें ताकि आप बिना किसी रुकावट के नवीनतम समाचार पढ़ सकें।

आपका सहयोग हमारे लिए महत्वपूर्ण है! 🙏

धन्यवाद,
Kanak Times