क्षत्रिय मराठा समाज की साधारण सभा में लिए महत्वपूर्ण निर्णय
3 वर्षों के आय व्यय के ब्यौरे के साथ गिनाई उपलब्धियां, किये कार्यों का दिया ब्यौरा

उज्जैन। क्षत्रिय मराठा समाज में साधारण सभा का आयोजन मल्हार मार्तण्ड मंदिर के शिवाजी सभागृह में किया गया। जिसमें समाज के महत्वपूर्ण एजेंडो पर चर्चा कर महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।
समाज के वरिष्ठ भास्कर राव जाधव, पूर्व अध्यक्ष यशवंत राव चव्हाण उपस्थिति में बैठक आयोजित की अध्यक्षता समाज के अध्यक्ष अशोक कदम ने की। समाज के सचिव रंजीतराव सबकाले ने 3 वर्षों का आय व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया जिसे समाज के सदस्यों ने अनुमोदित किया। वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुनीता पाटिल एवं उपाध्यक्ष प्रो मुकेश शिंदे द्वारा 3 वर्षों की उपलब्धियां एवं विभिन्न किए गए कार्यों का ब्यौरा प्रस्तुत किया। आभार सहकोषाध्यक्ष प्रशांत शिंदे ने माना। इस अवसर पर उपाध्यक्ष जगदेव राव माहुरकर, सह सचिव प्रदीप शिंदे, दिलीप जाधव, अनीता शिंदे, रेखा कदम, ममता खोयरे, एकता शिंदे, चेतन कडेकर, निधी जाधव, यशवंत गोकर्णधरे, अनिल गावडे, राजेश खोयरे, राजहंस गायकवाड, ज्योति सबकाले, दीपा गावडे, विजय पाटिल, अनिल खोखले, अनिल बोर्डके, प्रवीण जाधव, तुषार पवार, लक्ष्मण राव शिंदे, मनोहर भालेराव, विशाल महाडिक, डॉ विशाल शिंदे, दिनेश शिंदे, संजय कदम एवं अन्य समाजजन मौजूद थे।