प्रशासनिक

कर्मचारियों की समस्याओं को नोट किया, अब शासन तक पहुंचाएंगे

भारतीय मजदूर संघ के 70 वर्ष पूर्ण होने पर चल रहे श्रमिक संपर्क अभियान का समापन

उज्जैन। भारतीय मजदूर संघ के 70 वर्ष पूर्ण होने पर चलाये जा रहे श्रमिक संपर्क अभियान के आखिरी दिन श्रमिकों से लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, लोक निर्माण विभाग में संपर्क किया गया। जिसमें प्रमुख रूप से विनियमित कर्मचारी, दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी एवं आउटसोर्स कर्मचारी की समस्याएं सामने आई। इन समस्याओं को नोट किया गया एवं शासन तक पहुंचाने के लिए व्यवस्था की गई है।
राज्य कर्मचारी संघ के जिला सहसचिव एम आर मंसूरी ने बताया कि राज्य कर्मचारी संघ के प्रदेश संगठन मंत्री मनोहर गिरी एवं कार्यकारी जिला अध्यक्ष मांगीलाल पाटीदार के नेतृत्व में 20 दिसंबर को लोक निर्माण विभाग में कर्मचारी सम्पर्क अभियान की शुरुआत की गयी और पी एच ई विभाग मे कर्मचारी सम्पर्क अभियान का समापन किया गया। जिसमें प्रमुख रूप से जिला सहसचिव शैलेंद्र सिंह ठाकुर, एम आर मंसूरी, अशोक मालवीय, के एम मिमरोट, राजीव सिंह सेंगर, आउटसोर्स कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष गुलशन मंसूरी आदि ने नवीन नियुक्ति में स्टाय फंन्ड प्रथम 70/द्वितीय 80/तृतीय 90 और दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों और आउट सोर्स कर्मचारियों की नियमितीकरण एवं अनुकम्पा नियुक्ति न्युनतम वेतन की प्रमुख मांगो को सुना और शासन के समक्ष रखने और माँगों को हल करवाने का निर्णय लिया गया।

Related Articles

Back to top button

Adblock Detected

प्रिय उपयोगकर्ता,

ऐसा लगता है कि आपने AdBlock या कोई अन्य विज्ञापन अवरोधक सक्षम किया हुआ है। हमारी वेबसाइट को सुचारू रूप से संचालित करने और आपको निःशुल्क समाचार प्रदान करने के लिए विज्ञापनों की आवश्यकता होती है।

कृपया हमारी वेबसाइट को Whitelist करें या AdBlock को निष्क्रिय करें ताकि आप बिना किसी रुकावट के नवीनतम समाचार पढ़ सकें।

आपका सहयोग हमारे लिए महत्वपूर्ण है! 🙏

धन्यवाद,
Kanak Times