कला का कोना

उज्जैन के अरुण विदेशियों को सिखाएंगे तबला वादन 

रशिया के मॉस्को में तबला शिक्षक एवं कलाकार के रूप में अरूण कुशवाह भारत के सांस्कृतिक दूत के रूप में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे

उज्जैन। उज्जैन के युवा तबला वादक एवं आकाशवाणी के ग्रेडेड कलाकार अरुण कुशवाह का चयन भारत सरकार के विदेश मंत्रालय व भारतीय सांस्कृतिक सम्बंध परिषद (आईसीसीआर) द्वारा पूरे मध्यप्रदेश से कईं वर्षों बाद शिक्षक एवं कलाकार के रूप में हुआ है।
अरुण कुशवाह को रशिया के मॉस्को शहर में स्थित जवाहरलाल नेहरू कल्चरल सेंटर (जेएनसीसी), भारतीय दूतावास, मॉस्को में तबला शिक्षक एवं कलाकार के रूप में नियुक्त किया है। अरुण 18 माह (डेढ़ वर्ष) तक भारतीय शास्त्रीय संगीत के अंतर्गत विदेशियों को तबला वादन का प्रशिक्षण देंगे एवं वहाँ एम्बेसी ऑफ़ इंडिया का प्रतिनिधित्व कर सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ देंगे। अरुण कुशवाह ने तबला की प्रारंभिक शिक्षा राकेश घुगरे से प्राप्त की एवं वर्तमान में तालऋषि बंगाविभूषण पंडित अनिन्दो चटर्जी के गंडाबंध शिष्य के रूप में तालीम ग्रहण कर रहे हैं। अभी तक आप भारत के विभिन्न राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय मंचों पर पद्मश्री एवं ग्रैमी अवार्डी कलाकारों के साथ मंच साझा कर चुके हैं। इस नियुक्ति के साथ अरुण कुशवाह भारत के सांस्कृतिक दूत (कल्चरल एम्बेसेडर) के रूप में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए मॉस्को, रूस में भारतीय संगीत परंपरा को सहेजने, सिखाने और प्रचारित करने का दायित्व निभायेंगे। मध्यप्रदेश के लिए हर्ष एवं गौरव का विषय है कि पूरे प्रदेश से एकमात्र अरुण को असिस्टैंट सेक्शन ऑफिसर (एएसओ) के पद के लिए चयनित किया गया। इस उपलब्धि पर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भी अरुण को सम्मानित कर बधाई दी गई।

Related Articles

Back to top button

Adblock Detected

प्रिय उपयोगकर्ता,

ऐसा लगता है कि आपने AdBlock या कोई अन्य विज्ञापन अवरोधक सक्षम किया हुआ है। हमारी वेबसाइट को सुचारू रूप से संचालित करने और आपको निःशुल्क समाचार प्रदान करने के लिए विज्ञापनों की आवश्यकता होती है।

कृपया हमारी वेबसाइट को Whitelist करें या AdBlock को निष्क्रिय करें ताकि आप बिना किसी रुकावट के नवीनतम समाचार पढ़ सकें।

आपका सहयोग हमारे लिए महत्वपूर्ण है! 🙏

धन्यवाद,
Kanak Times