प्रशासनिक
इंजीनियरिंग कॉलेज के प्राचार्य का मध्यप्रदेश लघुवेतन कर्मचारी संघ ने किया अभिनंदन
कर्मचारियों ने कहा हमारा शोषण रोका जाये, कर्मचारियों को उनका हक अधिकार मिले

उज्जैन। इंजीनियरिंग कालेज के नवागत प्राचार्य उमेश पेंढारकर द्वारा प्राचार्य का पद भार ग्रहण करने पर मध्यप्रदेश लघुवेतन कर्मचारी संघ जिला शाखा उज्जैन के जिला अध्यक्ष हेमराज घावरी के नेतृत्व मे दशरथ सिहोते जिला उपाध्यक्ष व मुकेश रायकवार जिला सचिव सहित कर्मचारी संघ की पुरी टीम के द्वारा स्वागत अभिनंदन किया गया।
शासन एवं सुप्रीम कोर्ट द्वारा उज्जैन इंजीनियरिंग कालेज के प्राचार्य बनाये जाने पर मध्यप्रदेश लघुवेतन कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष हेमराज घावरी एवं संघ की टीम के पदाधिकारियों द्वारा प्राचार्य कक्ष मे पहुँच कर प्राचार्य को फुल माला पहनाकर व गुलदस्ता देकर भव्य स्वागत किया गया। साथ ही कर्मचारियों ने आशा व्यक्त की कि जो कर्मचारीयों का शोषण हो रहा है। उस शोषण को रोका जाये और कर्मचारियों को उनका हक अधिकार मिले। इस अवसर पर हेमराज घावरी उज्जैन जिला अध्यक्ष, दशरथ सिहोते जिला उपाध्यक्ष, रायसिंह सोलंकी अजाक्स अध्यक्ष, रामप्रसाद सोलंकी, सुनीता बोरासी, योगेश वावगे, प्रीती कांछी, रमेश धानक, भैरुलाल मालवीय, जीतेन्द्र चौहान, राकेश यादव, चंचल डागर आदि कर्मचारीगण उपस्थित रहे। यह जानकारी जिला सचिव मुकेश रायकवार ने दी।