समाज संसार

अभा क्षत्रिय महासभा महिला विंग के फाग उत्सव में हुआ महिला सम्मान समारोह

दहेज प्रथा, मृत्यु भोज जैसी कुरीतियों को समाज से दूर करने पर जोर 

बालिका शिक्षा के साथ ही संस्था पितृहीन बच्चो का सामूहिक विवाह का आयोजन करेगी
महिला उत्थान के लिए रोजगार मुहैया कराने के प्रयास किये जाएंगे
उज्जैन। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा महिला विंग की राष्ट्रीय अध्यक्ष उषा कुंवर पंवार, राष्ट्रीय प्रमुख संगठन मंत्री शोभाकुंवर सोलंकी, राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी राधा चौहान के सानिध्य में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा महिला विंग द्वारा महिला सम्मान समारोह एवं फाग उत्सव का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान श्रीराम की पूजा व माल्यार्पण से किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष अनीतासिंह राजपूत देवास, प्रदेश उपाध्यक्ष रंजना चौहान रतलाम, प्रदेश उपाध्यक्ष मनीषा बैस देवास, स्त्री रोग विशेषज्ञ एवं प्रदेश सगठन मत्री विष्णुकुंवर चौहान, राष्ट्रीय संगठन मत्री सुशीला कुमारी चौहान दिल्ली, जिला अध्यक्ष रतलाम जयकुंवर तवर, जिला अध्यक्ष नागदा प्रेमकुंवर चद्रावत, जिलाध्यक्ष झाबुआ अनीता चौहान, जिलाध्यक्ष देवास रजीता पवार, जिला उपाध्यक्ष देवास जयाकुवर तवर, शहर अध्यक्ष उज्जैन उमाकुंवर झाला, जिला उपाध्यक्ष माया राव, जिला कार्यकारी अध्यक्ष सुमित्रा राठौर, जिला मीडिया प्रभारी जया भाटी उपस्थित थे। संचालन जिलाध्यक्ष हेमाकुंवर सिसौदिया द्वारा किया गया। आभार संभाग अध्यक्ष कृष्णा चौहान ने माना। इस गरिमामय कार्यक्रम में वक्ताओं द्वारा दहेज प्रथा, मृत्यु भोज जैसी कुरीतियों को समाज से दूर करने पर जोर दिया। वहीं बालिका शिक्षा के साथ ही संस्था द्वारा पितृहीन बच्चो का सामूहिक विवाह का आयोजन किये जाने पर चर्चा की। साथ ही कहा कि महिला उत्थान के लिए रोजगार मुहैया कराने के प्रयास किये जाएंगे।

Related Articles

Back to top button

Adblock Detected

प्रिय उपयोगकर्ता,

ऐसा लगता है कि आपने AdBlock या कोई अन्य विज्ञापन अवरोधक सक्षम किया हुआ है। हमारी वेबसाइट को सुचारू रूप से संचालित करने और आपको निःशुल्क समाचार प्रदान करने के लिए विज्ञापनों की आवश्यकता होती है।

कृपया हमारी वेबसाइट को Whitelist करें या AdBlock को निष्क्रिय करें ताकि आप बिना किसी रुकावट के नवीनतम समाचार पढ़ सकें।

आपका सहयोग हमारे लिए महत्वपूर्ण है! 🙏

धन्यवाद,
Kanak Times