हरियाणा गौड़ ब्राह्मण समाज ने मनाया फ़ाग होली उत्सव
समाज के सैकड़ों सदस्यों, मातृशक्तियों ने हर्षो उल्लास आनंद के साथ खेला फाग

उज्जैन। हरियाणा गौड़ ब्राह्मण समाज उज्जैन के तत्वावधान में नगरकोट स्थित धर्मशाला में सेकड़ो समाज सदस्यों एवं मातृशक्ति और युवाओं ने संयुक्त रूप से फ़ाग एवं होली उत्सव हर्षोल्लास एवं आनंद के साथ मनाया।
समाज के मंत्री बृजमोहन शर्मा एवं महिला संघ की अध्यक्ष पुष्पा बड़गोती ने संयुक्त रूप से बताया कि फाग एवं होली उत्सव में मुख्य अतिथि हरियाणा गौड़ ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ घनश्याम शर्मा (कालवानिया), अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष दिलीप शर्मा (पंचोली) एवं विशेष अतिथि महासभा के राष्ट्रीय संगठन मंत्री प्रो. डॉ. केशवमनी शर्मा रहे। अध्यक्षता उज्जैन समाज के अध्यक्ष वरुण शर्मा (सिंगवाडीया) ने करते हुए फाग उत्सव का प्रारंभ भगवान श्री हारितेश्वर महादेव एवं ब्राह्मण समाज के महापर्वतक भगवान परशुराम जी की प्रतिमा पर पुष्पमाला एवं गुलाल और गुलाब के फूलों से वर्षा कर फ़ाग ओर होली उत्सव प्रारम्भ किया। तत्पश्चात समाज के सदस्यों ने एवं मातृशक्ति ने एक दूसरे को रंग, गुलाल लगाकर एवं पुष्पो की वर्षा कर फ़ाग उत्सव की बधाइयां देते हुए शुभकामना व्यक्त की। तत्पश्चात फाग उत्सव के समाज के सदस्य एवं मातृ शक्ति नृत्य करते हुए संगीत पर थिरकते रहे, फ़ाग एवं होली उत्सव के दौरान कृष्ण के रूप में राधा के रूप में क्रमशः कविता, धैर्य ने भूमिका का निर्वाह किया। कार्यक्रम में समाज से देवानंद शर्मा, पवन शर्मा, ओम प्रकाश शर्मा, प्रह्लाद शर्मा, मनोज शर्मा, दिनेश शर्मा एवं मातृशक्ति में कृष्ण शर्मा, अनीता शर्मा, भारती शर्मा, पुष्पलता कुलचानिया, वंदना शर्मा, तिलोत्तमा शर्मा, राजश्री शर्मा, मोना शर्मा, ज्योति शर्मा के साथ कार्यक्रम में जयपुर राजस्थान से पधारे विनोद पंचोली, भगवान सहाय शर्मा, रमेश शर्मा, मुकेश शर्मा के साथ सैकड़ो की संख्या में समाज जन एवं महिलाएं युवा साथी उपस्थित थे।