KT खबर

स्वास्थ्य जागरूकता के लिए हुई “रन फॉर गुड हेल्थ“

आईजी कार्यालय से शुरू होकर टॉवर चौराहे पहुंची मेराथन, साइबर क्राइम और महिला स्वास्थ्य के बारें मे दी जानकारी

उज्जैन। 5 जनवरी को इफको टोक्यो जनरल इन्शुरन्स द्वारा स्वास्थ्य जागरूकता के लिये “रन फॉर गुड हेल्थ“ का आयोजन किया गया। जिसमें मध्य प्रदेश के मुख्य मंत्री डॉ. मोहन यादव मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हरी झंडी दिखाकर रन फॉर गुड का शुभारम्भ किया। यह मेराथन आईजी कार्यालय से शुरू होकर तीन बत्ती चौराहे होती हुई टॉवर चौराहे पहुंची। जहां आईपीएस मिनी शुक्ला और डॉ अंशु घोस ने साइबर क्राइम और महिला स्वास्थ्य के बारें मे जानकारी दी। कार्यक्रम में लगभग 500 लोगों ने सहभागिता की जिन्हें इफको टोक्यो की और से सर्टिफिकेट दिया गया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। शुभम जैन वरिष्ठ महाप्रबंधक इफको टोक्यो ने बताया कि सौरभ सिन्हा स्टेट हेड मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ एवं जिला प्रबंधक हरिवंश शर्मा के नेतृत्व में “रन फॉर गुड हेल्थ“ का आयोजन किया गया।

Related Articles

Back to top button