Uncategorizedपाठशाला

स्वामी विवेकानंद का जीवन प्रेरणा दायक- प्रोफेसर कल्पना वीरेंद्र सिंह 

‘स्वामी विवेकानंद : युवाओं के लिए शाश्वत प्रेरणा’ विषय पर हुई भाषण प्रतियोगिता 

चित्र प्रदर्शनी एवं स्वामी विवेकानंद जी के शिकागो व्याख्यान के वीडियो का प्रदर्शन किया
उज्जैन। 12 जनवरी को प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस, शासकीय माधव महाविद्यालय में स्वामी विवेकानंद जी के जन्मदिवस “युवा दिवस“ का आयोजन एन.सी.सी., एन.एस.एस. स्पोर्ट्स एवं आई.क्यू.ए.सी. के संयुक्त तत्वावधान में किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ विवेकानंदजी की मूर्ति पर माल्यार्पण के साथ राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम के साथ हुआ। प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के संदेश के पश्चात सूर्य नमस्कार एवं प्राणायाम संपूर्ण प्रदेश में एक समय एक संकेत पर एक साथ किया गया। ‘स्वामी विवेकानंद : युवाओं के लिए शाश्वत प्रेरणा’ विषय पर भाषण प्रतियोगिता चित्र प्रदर्शनी एवं स्वामी विवेकानंद जी के शिकागो व्याख्यान के वीडियो का प्रदर्शन किया गया। महाविद्यालय की प्राचार्य प्रोफेसर कल्पना वीरेंद्र सिंह ने संबोधित करते हुए कहा कि स्वामी विवेकानंद का जीवन समाज को प्रेरणा एवं दिशा प्रदान कर्ता है। यह विचार व्यक्त कर विद्यार्थियों को मार्गदर्शन प्रदान कर प्रेरित किया। डॉ. मोहित पांचाल, स्पोर्ट के विद्यार्थी विवेक पंचाल, स्वयंसेवक हर्ष कुशवाहा एवं एन.सी.सी. कैडेट्स केहकशा द्वारा अपने विचार व्यक्त किए गए। कार्यक्रम का आयोजन मेजर डॉ. मोहन निमोले एन.सी.सी. अधिकारी, डॉ. नीरज सारवान एन.एस.एस. अधिकारी व प्रो. आयुषी सूर्यवंशी स्पोर्ट्स प्रभारी के संयोजन में किया गया। इस अवसर पर डॉ. केशवमणि शर्मा, डॉ. शोभा मिश्रा, डॉ. नीलिमा वर्मा, सीमाबाल अवास्या, नीलिमा नागदेव, धीरज सरोठिया एवं समस्त प्राध्यापक, कर्मचारी एवं एन.सी.सी., एन.एस.एस., स्पोर्ट्स के विद्यार्थियों उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन मेजर डॉ. मोहन निमोले द्वारा कर आभार डॉ. नीरज सारवान द्वारा किया गया।

Related Articles

Back to top button

Adblock Detected

प्रिय उपयोगकर्ता,

ऐसा लगता है कि आपने AdBlock या कोई अन्य विज्ञापन अवरोधक सक्षम किया हुआ है। हमारी वेबसाइट को सुचारू रूप से संचालित करने और आपको निःशुल्क समाचार प्रदान करने के लिए विज्ञापनों की आवश्यकता होती है।

कृपया हमारी वेबसाइट को Whitelist करें या AdBlock को निष्क्रिय करें ताकि आप बिना किसी रुकावट के नवीनतम समाचार पढ़ सकें।

आपका सहयोग हमारे लिए महत्वपूर्ण है! 🙏

धन्यवाद,
Kanak Times