समाज संसार
सेवा बस्ती में बच्चों को गर्म कपड़े और उपहार भेंट किये
माँ सावित्री देवी फुले जनकल्याण समिति ने भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेई की 100वी जयंती जरूरतमंद बच्चो के साथ मनाई
उज्जैन। पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेई की 100वी जयंती पर माँ सावित्री देवी फुले जनकल्याण समिति द्वारा सेवा बस्ती में बच्चों को गर्म कपड़े और उपहार भेंट किये।
संस्था अध्यक्ष सुनील बारोड ने बताया कि हमारे देश के गौरव भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेई की 100वी जयंती जरूरतमंद बच्चो के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में मुख्य रूप से उज्जैन नगर निगम के पूर्व सभापति मलखंब संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनू गेहलोत, शुभम शर्मा, विकास रघुवंशी, आशुतोष कुमारिया, अर्जुन चौहान, शंकर आँजना, विशाल बना, पुष्पेंद्र बारोड़, माधव परमार, गौरव परमार, यश डोडिया आदि उपस्थित रहे।