धर्म-अध्यात्म
सेवाभारती बालिका छात्रावास में बालिकाओं ने किया ध्यान
बालिकाओं को ध्यान का महत्व बताया व नाद योग से ध्यान करवाया
उज्जैन। विश्व ध्यान दिवस के अन्तर्गत सेवाभारती बालिका छात्रावास में सभी बालिकाओं ने ध्यान किया।
गायत्री परिवार की उर्मिला तोमर ने मुख्य अतिथि के रूप में बालिकाओं को ध्यान का महत्व बताया व नाद योग से ध्यान करवाया। उनके साथ रजनी दीदी व रुचि दीदी का मार्गदर्शन भी मिला। सेवाभारती परिचय समिति सहसचिव शेखर बरपत्रे, अतिथि स्वागत सेवाभारती उपाध्यक्ष सीमा वशिष्ठ, सीमा शर्मा, कृष्णा चितौड़ा ने दिया। आभार आशा श्रीवास्तव ने किया। सेवाभारती कार्यकर्ता बहन भाईयों ने भी बालिकाओं के साथ ध्यान लगाया।