समाज संसार
सेवाधाम सबसे बड़ा तीर्थ और समर्पित सेवकों के लिए शिक्षा स्थली है : श्री कुरैशी
मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के प्रादेशिक संयोजक हाजी इलियास अहमद कुरैशी ने सेवाधाम का भ्रमण किया

उज्जैन। मुस्लिम राष्ट्रीय मंच सेवा के नव नियुक्त प्रादेशिक संयोजक हाजी इलियास अहमद कुरैशी ने आध्यात्मिक रचनाकार पंडित मुस्तफा आरिफ के साथ ग्राम अंबोदिया स्थित निराश्रित जनो को विश्व प्रसिद्ध आश्रय स्थल सेवाधाम का भ्रमण किया।
इस अवसर पर शिवरात्री की पूर्व संध्या पर महाकालेश्वर मंदिर के दर्शन कर लौटे आश्रम के वृद्धजनो का श्री कुरैशी ने स्वागत किया। आश्रम के संचालक सुधीर भाई ने श्री कुरैशी के नेतृत्व मे पधारे आध्यात्मिक रचनाकार पंडित मुस्तफा आरिफ, कवि लक्ष्मण पाठक और रफीक एहमद कुरैशी का स्वागत किया।
संत प्रवर आश्रम के संचालक सुधीर भाई ने श्री कुरैशी को आश्रम की गतिविधि की जानकारी देते हुए बताया कि आश्रम मे निराश्रित वृद्धजन, अपंग, असहाय और निराश्रित महिलाओ और बच्चो की संख्या ११०० तक पहुंच गई है। ये आश्रम मे सारे देश से लाए गए है, या शासन प्रशासन ने भेजे है। इनमें हिंदू-मुस्लिम सहित सभी धर्मो के लोग है।
श्री कुरैशी ने आश्रम का भ्रमण कर गतिविधियो का अवलोकन कर बताया कि आश्रम भारत में मानव सेवा का पर्याय बन गया है। ये कहा जाए कि देश का सबसे बड़ा तीर्थ स्थल है तो ग़लत नही होगा। सुधीर भाई का सेवा के प्रति समर्पण उन्हें देश के महान शिक्षको और समाज सेवीयो में सर्वोच्च स्थान पर स्थापित करता है।
श्री कुरैशी ने आश्रम में रहने वाले निराश्रित और पीड़ित जनो से चर्चा कर उनके हालचाल पूछने के बाद सुधीर भाई को आश्वस्त किया की शीघ्र ही हमारे मार्गदर्शक डॉ. इंद्रेश कुमार एवं राष्ट्रीय संयोजक आबिद शेख के मार्गदर्शन मे हम सेवाधाम को हमारी सेवा गतिविधियो का केंद्र बनानी की विचार धारा को मूर्त रुप देंगे।
इस अवसर पर पूणे से पधारे संत भागवद स्वामी राधाकृष्ण जी से मुलाकात कर श्री कुरैशी ने उनसे मार्गदर्शन प्राप्त किया।