KT खबर

सेवाधाम आश्रम की बेटी परी को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कंधे पर बैठाया

राहगिरी 2025 में अंकितग्राम सेवाधाम आश्रम के विशेष बच्चों ने लाठी-काठी, लेजम, पावली की मनमोहक प्रस्तुतियां दी

उज्जैन। राहगिरी 2025 में अंकितग्राम सेवाधाम आश्रम, उज्जैन के विशेष बच्चों ने लाठी-काठी, लेजम और पावली की अपनी मनमोहक प्रस्तुतियां दी, दृष्टि बाधित भोली अग्रवाल और बहुदिव्यांग सनी ने अपने गीतों से सबको प्रसन्न किया वहीं मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आश्रम के विशेष बच्चों को न केवल प्रोत्साहित किया अपितु आश्रम की बेटी परी को कंधे पर बैठाकर उसका लाठी प्रदर्शन भी देखा।
राहगीरी में कलेक्टर नीरज सिंह एवं पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा ने भी बच्चों की हौसला अफजाई की। ये सभी प्रस्तुतियां आश्रम संस्थापक सुधीरभाई के निर्देशन में एवं कांता भाभी, मोनिका, गोरी गोयल, डॉ सचिन गोयल, अनीता गोयल के नेतृत्व में हुई। शैलेंद्र कुमावत के संयोजन के साथ अवंतिका, रानी, शाहरुख उर्फ राम और सुमित, आकाश का भी विशेष योगदान रहा।

Related Articles

Back to top button