धर्म-अध्यात्म
सुबह गृहे-गृहे गायत्री यज्ञ, दोपहर में होगा होली मिलन समारोह
30 घरों में एक साथ गायत्री यज्ञ का आयोजन होगा

उज्जैन। अखिल विश्व गायत्री परिवार के गृहे गृहे गायत्री यज्ञ अभियान के तहत रविवार 23 मार्च को सुबह 8ः30 से 11ः30 के बीच में केसर कॉलोनी मक्सी रोड के करीब 30 घरों में एक साथ गायत्री यज्ञ का आयोजन होगा। दोपहर 3 बजे से परिजनों का होली मिलन समारोह गायत्री शक्तिपीठ उज्जैन पर आयोजित होगा।