प्रशासनिक

विभिन्न विभागों में कर्मचारियों से संपर्क कर सुनी उनकी समस्याएं

राज्य कर्मचारी संघ द्वारा प्रदेश स्तर पर कर्मचारी हित में किए जा रहे कार्यों से कर्मचारियों को अवगत कराया

उज्जैन। मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ का वृहद कर्मचारी संपर्क अभियान गुरुवार को भी जारी रहा। अभियान के अंतर्गत संयुक्त संचालक शिक्षा, पी डब्ल्यू डी, जल संसाधन विभाग, शिक्षा महाविद्यालय, जनपद पंचायत, जिला पंचायत, डी पी सी कार्यालय, डाइट, बी आर सी उज्जैन एवं जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय के कर्मचारियों से संपर्क कर उनकी समस्याओं के संदर्भ में चर्चा की एवं राज्य कर्मचारी संघ द्वारा प्रदेश स्तर पर कर्मचारी हित में किए जा रहे कार्यों से कर्मचारियों को अवगत कराया।
मध्यप्रदेश राज्य कर्मचारी संघ जिला सहसचिव  एम आर मंसूरी ने बताया कि भारतीय मजदूर संघ के आवाहन पर 1 से 15 दिसंबर तक चलाये जा रहे वृहद श्रमिक संपर्क अभियान के अंतर्गत 12 दिसंबर गुरूवार को मध्यप्रदेश राज्य कर्मचारी संघ जिला शाखा के संभाग प्रदेश के पदाधिकारियों एवं भारतीय मजदूर संघ के द्वारा विभिन्न विभागों में कर्मचारियों से संपर्क किया। राज्य कर्मचारी संघ का कर्मचारी संपर्क अभियान सतत जारी है। इस अवसर पर प्रदेश संगठन मंत्री मनोहर गिरी, संभागीय सचिव राम सिंह बनिहार, जिला संयोजक ओम प्रकाश यादव, सहसंयोजक मांगीलाल पाटीदार, चंद्रकांत फटाले,एम आर मंसूरी, नवीन पांडे, शैलेंद्र सिंह ठाकुर, अशोक मालवीय, विष्णु पांचाल आदि पदाधिकारी सम्मिलित रहे।

Related Articles

Back to top button

Adblock Detected

प्रिय उपयोगकर्ता,

ऐसा लगता है कि आपने AdBlock या कोई अन्य विज्ञापन अवरोधक सक्षम किया हुआ है। हमारी वेबसाइट को सुचारू रूप से संचालित करने और आपको निःशुल्क समाचार प्रदान करने के लिए विज्ञापनों की आवश्यकता होती है।

कृपया हमारी वेबसाइट को Whitelist करें या AdBlock को निष्क्रिय करें ताकि आप बिना किसी रुकावट के नवीनतम समाचार पढ़ सकें।

आपका सहयोग हमारे लिए महत्वपूर्ण है! 🙏

धन्यवाद,
Kanak Times