समाज संसार
सुधीर भाई ने मुख्य सचिव से सौजन्य भेंटकर आश्रम आमंत्रित किया
श्री जैन ने भी आश्रम आगमन की स्वीकृति प्रदान की

उज्जैन। ‘अंकित ग्राम’ सेवाधाम आश्रम संस्थापक संचालक सुधीर भाई गोयल ने मध्यप्रदेश के मुख्य सचिव अनुराग जैन से भोपाल में सौजन्य भेंट की।
इस अवसर पर सुधीर भाई ने आश्रम की विविध गतिविधियों की जानकारी प्रदान करते हुए आश्रम में निवासर 1100 से अधिक बच्चों, महिलाओं एवं बुजुर्गों से आत्मीय मुलाकात हेतु आमंत्रित किया। श्री जैन ने भी आश्रम आगमन की स्वीकृति प्रदान की। आश्रम के दायित्वोत्सव का स्मृति चिन्ह एवं भगवान महाकाल बाबा का थ्री डी चित्र भेंट किया।