KT खबर
सीमाओं पर दुश्मनों के लहू से होली खेलने वाले जांबाज सैनिकों ने खेली होली
रंगपंचमी पर पूर्व सैनिकों ने मनाया होली मिलन समारोह

उज्जैन। उज्जैन संभाग पूर्व सैनिक कल्याण संगठन द्वारा रंगपंचमी 19 मार्च को जिला सैनिक कल्याण कार्यालय के प्रांगण में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें देश की सीमाओं पर दुश्मनों के लहू से होली खेलने वाले उज्जैन नगर के जाबांज सेवा निवृत पूर्वसैनिकों एवं भारतीय थल सेना की सिक्ख लाइट इन्फेंट्री रेजिमेंट के सेवारत सैनिकों ने अपने सैनिक साथियों के साथ हर्षोल्लास के साथ होली खेली।
इस अवसर पर अहीर यादव महासभा के अध्यक्ष, मध्यप्रदेश कुश्ती महासंघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष नारायण यादव ने अपने अहीर यादव समाज के पदाधिकारियों के साथ सैनिको को अपने हाथों से मिठाई खिलाकर जमकर होली खेली। सैनिकों के पराक्रम के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुवे उन्होने होली व रंगपंचमी की शुभकामनाएं दी। संगठन के अध्यक्ष सूबेदार कमल सोनी व वरिष्ठ उपाध्यक्ष मुकेश कुमार मोयल, कोषाध्यक्ष जितेंद्र राजपूत ने नारायण यादव का दुपट्टा और माला पहनाकर अभिनंदन किया। समारोह में जिला सैनिक कल्याण अधिकारी ग्रुप कैप्टन विष्णुदत्त शर्मा भी शामिल हुए व पूर्व सैनिकों को रंग लगाकर शुभकामनाएं दी। योगेन्द्र राठौर, दिलीप सिंह ठाकुर, शैलेंद्र सिंह डोडिया ने जिला सैनिक कल्याण अधिकारी को संगठन का दुपट्टा और माला पहनाकर स्वागत किया। सांसद अनिल फिरोजिया भी सैनिकों के होली मिलन समारोह में शामिल होने वाले थे। लेकिन अचानक उनको राष्ट्रपति भवन से निमंत्रण मिलने से दिल्ली प्रस्थान करना पड़ा। इस अवसर पर सांसद ने संगठन के अध्यक्ष सूबेदार कमल सोनी को फोन पर पूर्व सैनिकों एवं उनके परिवारों को होली के त्यौहार की शुभकामनाएं दी और सैनिकों द्वारा राष्ट्र के प्रति की जा रही सेवाओं के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की। संगठन के अध्यक्ष सूबेदार कमल सोनी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष मुकेश कुमार मोयल, सचिव रवि प्रताप भदोरिया, कोषाध्यक्ष जितेंद्र राजपूत, संयुक्त सचिव अनिल तोमर, सवाई सिंह शेखावत, शैलेंद्र सिंह डोडिया, योगेन्द्र कुमार राठौर आदि ने पूर्व सैनिक साथियों के साथ रंग गुलाल लगाकर उनका अभिनंदन किया गया।
होली मिलन समारोह में नगर के पूर्व सैनिक अमर लाल डोडिया, विकास दुबे, राजेंद्र सिंह राठौड़, हरचरण सिंह मल्होत्रा, गंगाराम वर्मा, लाखन सिंह जादौन, जितेंद्र सिंह राजावत, मनोज शर्मा, मुकेश नायक, अभिनंदन सिंह, संदीप शर्मा, रवि सिंह राठौड़, आशीष पांडे, सुभाष सिंह, जितेंद्र वर्मा, मुकेश सोनी, प्रकाश गोडबोले, बृज कुमार तिवारी, रामबरन सिंह भदोरिया, विमल कुमार भदोरिया, एस एन श्रीवास्तव, विजयपाल सिंह पवार, किशोर पाटीदार, महिपाल सिंह, तूफान सिंह, बने सिंह मालवीय, ओमप्रकाश मालवीय, दिनेश जलवाल, रमेश चंद्र, प्रेम लाल, मेहरबान सिंह राठौड़ आदि ने होली के गीतों पर जोरदार डांस कर रंग गुलाल उड़ाकर अतिथियों व अपने साथियों के साथ होली मिलन समारोह मनाया।