कला का कोना
सीनियर सिटीजन गाकर बताएंगे ‘हम किसी से कम नहीं’
3 जनवरी शुक्रवार शाम 7 बजे अभिरंग नाट्य गृह, कालिदास अकादमी में होने वाले आयोजन में सीनियर सिटीजन गायक अपने अपनी आवाज का जादू दिखाएंगे
उज्जैन। “सुर-ताल“ म्यूजिकल ग्रुप द्वारा हृर्देश आचार्य के निर्देशन में एवं राजेश सिसोदिया के मार्गदर्शन में सीनियर सिटीजन के लिए संगीत संध्या ‘‘हम किसी से कम नही…’’ का आयोजन किया जा रहा है।
हृदेश आचार्य एवं राजेश सिसौदिया ने बताया कि 3 जनवरी शुक्रवार शाम 7 बजे अभिरंग नाट्य गृह, कालिदास अकादमी में होने वाले आयोजन में सीनियर सिटीजन गायक अपने अपनी आवाज का जादू दिखाएंगे। शहर के गायक सरसियाजी, पांढारकरजी, सहस्त्रबुद्धेजी, डॉ. दुबेजी, आयाचितजी, कविश्वरजी, कुलकर्णीजी, सरवटेजी, नागराजजी, शितुतजी, व्यासजी, मण्डलोईजी, भावेजी, नागरजी, शर्माजी गीतों की प्रस्तुति देंगे। सुर ताल म्यूजिकल ग्रुप ने संगीतप्रेमियों से कार्यक्रम में शामिल होने का अनुरोध किया है।