सिद्धपीठ श्री दिव्य धाम देवस्थान पर होगा नगर भोज
तीन दिनी महोत्सव में निकली निशान यात्रा, मनाया फाग महोत्सव

उज्जैन। सिद्धपीठ श्री दिव्य धाम देवस्थान के पांच वर्ष पूर्ण होने पर हाटकेश्वर कॉलोनी के सामने विनायक सिटी में आयोजित श्री खाटूश्याम बाबा के तीन दिनी महोत्सव में 11 मार्च को नगर भोज होगा।
मंदिर पुजारी महंत हरिभैया व्यास ने बताया कि 9 मार्च से 11 मार्च तक आयोजित बाबा के मेले में बाबा की निशान पैदल यात्रा निकाली गई। बाबा श्याम की महाआरती हुई। वहीं 10 मार्च को भव्य फाग एवं एकादशी महोत्सव शाम को 7 बजे मंदिर प्रांगण में मनाया गया। महोत्सव में 11 मार्च को सुबह संत ब्राह्मण बटुक भोज और शाम 5 बजे से नगर भोज का आयोजन होगा। श्याम बाबा की कृपा से आयोजित संपूर्ण आयोजन में सभी धर्मालुजनों से शामिल होने का अनुरोध मंदिर पुजारी महंत हरिभैया व्यास ने किया है। यह जानकारी मीडिया प्रभारी मनीष सोनी द्वारा दी गई।