KT खबर

सिंहस्थ-2028 को साइकिल युक्त बनाने के लिए चलाया हस्ताक्षर अभियान

सोसायटी ऑफ ग्लोबल साइकिल द्वारा चलाये अभियान का राहगिरी में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया समर्थन

उज्जैन। कोठी रोड पर रविवार को आयोजित राहगिरी कार्यक्रम में सोसायटी ऑफ ग्लोबल साइकिल ने ’साइकिल युक्त सिंहस्थ- 2028 अभियान’ के अंतर्गत हस्ताक्षर अभियान चलाया। जिसमें हजारों की संख्या में लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और अभियान का समर्थन कर हस्ताक्षर किए। इस दौरान राहगिरी में पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भी हस्ताक्षर कर सिंहस्थ- 2028 को साइकिल युक्त बनाने का समर्थन कियज्ञं
सचिव विवेक मेश्राम के अनुसार सोसायटी ऑफ ग्लोबल साइकिल द्वारा वर्ष 2023 से साइकिल युक्त सिंहस्थ 2028 अभियान उज्जैन शहर में चलाया जा रहा है। जिसका उद्देश्य सिंहस्थ क्षेत्र को साइकिल युक्त बनाना है। रविवार को कोठी रोड पर आयोजित राहगीर कार्यक्रम में सिंहस्थ क्षेत्र को साइकिल युक्त बनाने के लिए हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। जिसमें हज़ारों की संख्या में शहर की जनता ने भाग लेकर हस्ताक्षर कर अभियान का समर्थन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने भी हस्ताक्षर अभियान में शामिल होकर सिंहस्थ- 2028 को साइकिल युक्त बनाने के समर्थन में हस्ताक्षर किए। विदित रहे साइकिल चलाएंगे, पर्यावरण बचाएंगे का संकल्प लेकर वर्ष 2017 में पर्यावरण संरक्षण एवं साइकिल के प्रति जागरुकता अभियान संस्था सोसायटी ऑफ ग्लोबल साइकिल द्वारा उज्जैन शहर में चलाया जा रहा है।
सिंहस्थ के दौरान मेला क्षेत्र नो व्हिकल जोन घोषित हो
संस्था सोसायटी ऑफ ग्लोबल साइकिल के अध्यक्ष उत्कर्ष सिंह सेंगर ने बताया वर्ष 2028 में उज्जैन शहर में सिंहस्थ महाकुंभ आयोजित होने वाला है। जिसमें करोड़ों की संख्या में देशभर से श्रद्धालुओ के पहुँचने की संभावना है। इन्हीं बातों को ध्यान में रखकर कर राहगिरी कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव को ज्ञापन सौंप कर चार प्रमुख मांगे की है जिनमें सिंहस्थ-2028 के दौरान सिंहस्थ मेला क्षेत्र को नो व्हीकल झोन घोषित किया जाए। सिंहस्थ मेला क्षेत्र तय हो जाने के उपरांत मेला क्षेत्र में साइकिल ट्रैक का निर्माण हो। सभी पंडालों में साइकिल की उपलब्धता और साइकिल स्टेंड की व्यवस्था हो। सिंहस्थ मेला क्षेत्र में ई कार्ट, ई बायसिकल, ई रिक्शा से परिवहन की व्यवस्था हो।

Related Articles

Back to top button