सिंहस्थ पूर्व श्रद्धालुओं हेतु उज्जैन में भवन निर्माण का संकल्प लिया
पुष्करणा ब्राह्मण समाज एवं श्री पुष्करणा पारमार्थिक न्यास की बैठक
उज्जैन। पुष्करणा ब्राह्मण समाज एवं श्री पुष्करणा पारमार्थिक न्यास की बैठक संपन्न हुई।
ट्रस्टी आनंद पुरोहित ने बताया कि उज्जैन पुष्करणा ब्राह्मण समाज एवं पुष्करणा पारमार्थिक न्यास की बैठक नरसिंह घाट मार्ग पर समाज द्वारा क्रय की गई निजी भूमि पर आयोजित की गई। इस बैठक में सभी ट्रस्टी एवं वरिष्ठ समाज जनों ने आगामी वर्ष में उज्जैन में आयोजित होने वाले सिंहस्थ महाकुम्भ को दृष्टिगत रखते हुए श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए समाज के भवन का निर्माण सिंहस्थ पूर्व पूर्ण करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर ट्रस्ट के अध्यक्ष सत्यनारायण व्यास, सचिव विजय केवलिया, कोषाध्यक्ष तरुण व्यास, ट्रस्टी जुगल केवलिया, सुनील व्यास, अजय केवलिया उपस्थित थे। साथ ही समाज के वरिष्ठ घनश्याम दास केवलिया, सुखदेव व्यास, राजेंद्र पुरोहित, नंदकिशोर केवलिया, जयशंकर पुरोहित ने अभिषेक व्यास प्रतापगढ़ का पुष्पहारों से स्वागत कर नवीन ट्रस्टी मनोनीत किया। इस अवसर पर उपेन्द्र व्यास, अक्षय केवलिया, आनंद व्यास आदि उपस्थित थे।